गरियाबंद/फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)। जवाहर आदिम जाति और अनुसूचित जाति आदिवासी विकास विभाग द्वारा विद्यार्थी उत्कर्ष योजना के अंतर्गत कक्षा 6 वीं में प्रवेश के लिए 7 मार्च को दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक लिखित परीक्षा होगी। इसके लिए पात्र छात्र कक्षा 5 वीं में नियमित अध्ययनरत हो तथा कक्षा चौथी की परीक्षा में 80 प्रतिशत से अधिक अंक या समकक्ष ग्रेड प्राप्त किया हो। वार्षिक आय ढाई लाख से ज्यादा न हो 2 लाख 50 हजार रू. से अधिक न हो जिसका निर्धारित प्रपत्र में पालक द्वारा स्वघोषणा पत्र होना चाहिए। आदिवासी विकास के सहायक आयुक्त ने बताया कि इस योजना के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्र में स्थित विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थी ही चयनित होंगे। ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत तथा नगर पंचायत क्षेत्र के विद्यालय में ही अध्ययनरत विद्यार्थी इस योजनान्तर्गत आवेदन कर सकते है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए आवेदक ब्लॉक शिक्षा अधिकारी से भी संपर्क कर सकते है।
There is no ads to display, Please add some
