गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। यादव समाज के वरिष्ठ पूर्व फिंगेश्वर राजिम मंडल भाजपा के अध्यक्ष पूनम यादव एवं नगर पंचायत फिंगेश्वर अध्यक्ष जगदीश यादव ने छत्तीसगढ़ में बिरहोर के भाई के नाम से जाने वाले श्री जागेश्वर यादव को देश की महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपति मुर्मू ने पद्यम श्री राष्ट्रीय पुरूस्कार से नई दिल्ली राष्ट्रपति भवन में पुरस्कृत एवं सम्मानित किए जाने पर जागेश्वर यादव को अपनी बधाई एवं शुभकामना देते हुए कहा कि उन्होंने छत्तीसगढ़ प्रदेश में विशेष पिछड़ी जनजातियों के उत्थान के लिए जो काम किया है इससे हमें उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। यह सम्मान हमें समाज एवं प्रदेश के साथ साथ देश के पिछड़े एवं उपेक्षित वर्गो के बीच जाकर काम करने की प्रेरणा देता है। प्रतिभाएं किसी के सम्मान की मोहताज नहीं होती उनके द्वारा किए गए कार्य कभी न कभी उनकी पहचान उजागर करती ही है जिससे प्रेरणा लेकर दूसरों को भी काम करने का उत्साह मिलता है।
There is no ads to display, Please add some


