जिला पंचायत चुनाव में मतदाता सदस्य नहीं अध्यक्ष चुन रहे-मधुबाला रात्रे

 

गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। जिला पंचायत में चुनाव प्रचार के लिए उम्मीदवारों ने सघन चुनाव प्रचार में इस भीषण गर्मी में दिन भर पसीना बहाकर ग्रामीणों से रूबरू हो रहे हैं। पार्टीगत चुनाव न होने से त्रिस्तरीय चुनाव में उम्मीदवारों को व्यक्तिगत रूप से प्रचार करना पड़ रहा है। जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 1 में एससी महिला आरक्षण के कारण चुनाव प्रचार का परिदृश्य ही बदला बदला  है। यहां इसी क्षेत्र की पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं सभापति मधुबाला रात्रे अपनी पूरी ताकत के साथ चुनाव प्रचार में भिड़ गई है ।आज उन्होंने पितईबंद,रावण, दुतकईया, परसदाजोशी का दौरा कर मतदाताओं से अपने द्वारा पूर्व कार्यकाल में किए गए कार्य का ब्योरा देते हुए कहा कि मैं महिला बाल विकास की सभापति रहते हुए इस विभाग की योजनाओं से गांव-गांव में आंगनबाड़ी में बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए विभिन्न काम करवा आपके गांव में मांग होने पर अतिरिक्त आंगनबाड़ी केंद्र भी खोले गए हैं । मेरा हमेशा प्रयास रहता है कि सरकार की योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा लाभ ग्रामीणों को मिले । यह चुनाव पार्टीगत न होने से हमें उम्मीदवार को देखकर उनकी सक्रियता को देखकर वोट देना है। इस बार जिला पंचायत में अध्यक्ष का पद एससी के लिए आरक्षित है। अगर आप लोगों का आशीर्वाद मिला तो आप जिला पंचायत सदस्य नहीं जिला पंचायत अध्यक्ष बना रहे हैं। मैं इस क्षेत्र की समस्याओं एवं विकास से परिचित हूं मैं आपको विश्वास दिलाती हूं कि चुनाव के बाद अध्यक्ष बनते ही मैं आप लोगों के समक्ष फिर आऊंगी और एक-एक गांव में समस्या तथा विकास पर चर्चा कर हम आप लोगों की मंशा अनुकूल काम करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। मुझे आपके आशीर्वाद की अपेक्षा है।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version