गरियाबंद (गंगा प्रकाश)।जीवन का है ये आधार, पर्यावरण सुरक्षा करो अपार, दूषित नहीं करना जल, बर्बाद हो जायेगा कल। उपरोक्त कथन को चरितार्थ करते हुये शासन से प्राप्त निर्देश अनुसार जिला गरियाबंद में विश्व पर्यावरण दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। लोगों की सहभागिता को जोड़ते हुये वृक्षारोपण के साथ-साथ जल सरंक्षण के उद्देश्यों को जोड़ते हुये जिला में निर्मित कुल 75 अमृत सरोवरों में विश्व पर्यावरण  दिवस का आयोजन किया गया। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती रीता यादव ने विकासखण्ड छुरा के ग्राम पंचायत मड़ेली के अमृत सरोवर तालाब में वृक्षारोपण कर विश्व पर्यावरण दिवस मनाया। जिसके तहत सर्वप्रथम प्रत्येक ग्राम पंचायत में जल संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्यों को लेकर रैली निकाला गया तथा नारा के माध्यम से ग्राम-वासियों को जल संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण के महत्व को समझाया गया। जल संरक्षण के उद्देश्य को चरितार्थ करने के प्रत्येक अमृत सरोवर के पास साफ-सफाई किया गया जिसमें सरपंच, सचिव, स्व-सहायता की महिला, स्थानीय जन प्रतिनिधि के साथ ग्रामवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

जल संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति शपथ, संगोष्ठी, विचार व्यक्त किया गया तथा वृक्षारोपण का कार्य किया गया। अमृत सरोवर कार्यस्थल में लगभग 980 वृक्षों का वृक्षारोपण किया गया व 3540 व्यक्तियों ने सहभागिता दर्ज करायी। उक्त कार्यक्रम का क्रियान्वयन गरियाबंद के 05 विकासखण्ड में मनरेगा योजनान्तर्गत निर्मित अमृत सरोवर में किया गया।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version