प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु युवाओं को मिलेगी निःशुल्क कोचिंग

ऑनलाईन आवेदन करने अंतिम एक दिन शेष

निःशुल्क कोचिंग से युवाओं को कैरियर संवारने के लिए मिलेगा सुनहरा अवसर

युवाओं में लगन और प्रतिभा को देखते हुए जिले में शुरू होगी निःशुल्क कोचिंग

बेरोजगारी भत्ता प्राप्त करने वाले युवाओं को मिलेगी पहले प्राथमिकता

मोहला(गंगा प्रकाश)। कलेक्टर एस जयवर्धन की विशेष पहल से जिले के शिक्षित युवाओं में लगन और प्रतिभा को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा निःशुल्क कोचिंग प्रारंभ किया जा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा जिले के स्थानीय युवाओं को यूपीएससी, सीजीपीएससी, सीजी व्यापम एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग अनुबंधित निजी कोचिंग संस्था के माध्यम से प्रदान किया जाएगा। जिले के युवाओं में लगन और प्रतिभा को देखते हुए निःशुल्क कोचिंग शुरू की जा रही है। निःशुल्क कोचिंग से शिक्षित युवाओं को अपने कैरियर संबंधी मार्गदर्शन एवं अध्ययन के लिए सुनहरा अवसर मिलेगा। इसके लिए विद्यार्थियों का चयन प्राक्चयन परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। अभ्यर्थी प्राक्चयन परीक्षा में शामिल होने 8 जून 2023 को शाम 6 बजे तक ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं। प्राक्चयन परीक्षा तिथि पृथक से घोषित की जाएगा। अभ्यर्थियों को प्राक्चयन परीक्षा के लिए समय और स्थान अलग से सूचित किया जाएगा। प्राक्चयन परीक्षा ओएमआर एवं वैकल्पिक प्रश्नों पर आधारित होगी, जिसमें कुल 100 प्रश्न पुछे जाएंगे, जिसके पाठ्यक्रम में छत्तीसगढ़ व भारत का सामान्य ज्ञान, गणित तथा रिजनिंग, हिन्दी तथा अंग्रेजी भाषा, सामान्य विज्ञान तथा समसमायिकी विषय शामिल होंगे।

न्यूनतम अर्हता

किसी भी संकाय में स्नातक अंतिम वर्ष में अध्ययनरत, स्नातक, स्नातकोत्तर अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। बेरोजगारी भत्ता प्राप्त करने वाले बेरोजगार युवाओं को पहले प्राथमिकता दी जाएगी। अभ्यर्थी को मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले का मूल निवासी होना अनिवार्य है। आवेदन के लिए अभ्यर्थी की अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष निर्धारित की गई है।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version