पंकज शर्मा ने रायपुर ग्रामीण से विधानसभा चुनाव लड़ने पेश की दावेदारी

सागर बत्रा 

रायपुर (गंगा प्रकाश):- जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष पंकज शर्मा ने रायपुर ग्रामीण विधानसभा से दावेदारी पेश की है पंकज शर्मा रायपुर ग्रामीण विधानसभा के विभिन्न समाज के प्रमुख कांग्रेस जन एवं वरिष्ठ कांग्रेस जन के उपस्थिति में अपना आवेदन दिये बीरगांव महापौर निगम मंडल एवं आयोग सदस्य सभापति सरपंच पंच पाषर्दगढ़  एल्डरमेन युवा कांग्रेस एनएसयूआई महिला कांग्रेस राजीव मितान क्लब आईटी सेल कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस कार्यालय पहुंचे और आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने हेतु अपनी दावेदारी पेश की है और अपने क्षेत्र के चारो ब्लॉक अध्यक्षों को अपना आवेदन दिया ब्लॉक अध्यक्षों योगेंद्र सोलंकी सहदेव व्यवहार माधव साहू दुर्गेश वर्मा को अपना आवेदन देने के उपरांत पंकज शर्मा ने कहा कि “रायपुर ग्रामीण परिवार ने आज तक जो “विश्वास” मुझपर दिखाया है उसी की बदौलत एक कदम आगे बढ़ाते हुए रायपुर ग्रामीण क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने की मंशा से आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी से प्रत्याशी बनाए जाने के लिए पार्टी कार्यालय में चारों ब्लॉक अध्यक्षों के समक्ष आवेदन किया है कांग्रेस पार्टी के एक ज़मीनी कार्यकर्ता के रूप में रायपुर ग्रामीण परिवार के साथ मैं पीछले 15 वर्षों से जुड़ा रहा हूँ हमारे परिवार ने यह तय किया था कि चुनावी राजनीति में हमारे परिवार से सिर्फ एक व्यक्ति रहेगा जब तक मेरे पिता चुनावी राजनीति में रहे तब तक मैंने कभी भी चुनावी राजनीति में अपनी दावेदारी पेश नहीं की मैनें सभी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का आशिर्वाद लेकर रायपुर ग्रामीण विधानसभा से अपनी दावेदारी पेश की है अगर कांग्रेस पार्टी का शिर्ष नेतृत्व मुझे मौका देता है तो मैं रायपुर ग्रामीण से विधानसभा का चुनाव दमदारी से लडूंगा छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी एवं प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज जी के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार ने हर वर्ग के लिए न्याय करने हेतु अनेक योजनाओं का संचालन किया जा रहा है और इससे ना केवल आम जनता के दिलों में स्थान पाया है बल्कि प्रदेश के सभी वर्गों के लोगों के जीवनस्तर में सुधार किया है रायपुर ग्रामीण विधानसभा में भी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और सत्यनारायण शर्मा के आशिर्वाद से बहुत सारे विकास के कार्य हुए हैं मुख्यमंत्री के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार का हिस्सा बनकर मैं भी प्रदेश के विकास में अपना योगदान देना चाहता हूं विशेषकर रायपुर ग्रामीण के विकास में मुझे विश्वास है कि रायपुर ग्रामीण परिवार की पूरी जनता ने जिस तरह सत्यनारायण शर्मा के प्रति अपना “विश्वास” जताया है उतना ही प्रेम आशीर्वाद और स्नेह मुझ पर लुटायेगी और हम सभी साथ मिलकर क्षेत्र को विकास की तरफ अग्रसर करेंगे उन्होंने आगे कहा कि भूपेश सरकार के द्वारा किए गए चौतरफा विकास कार्यों का परिणामस्वरूप भाजपा के पास जनता के बीच जाने के लिए कोई नया मुद्दा नहीं बचा है भूपेश बघेल सरकार ने राज्य में न्याय योजनाओं के माध्यम से  प्रदेश के सभी वर्ग के लोगों के जीवनस्तर में सुधार किया है इस वजह से भाजपा सामाजिक और धार्मिक विवादों को उभारने की कोशिश कर रही है धर्म के नाम पर लोगों को एक दूसरे से लड़ाने की कोशिश कर रही है भाजपा के लोग पूरे प्रदेश में जहर घोलने का काम कर रहे हैं हमें भाजपा के इस प्रयास के खिलाफ एकजुट होकर लड़ना है विशेषकर रायपुर ग्रामीण विधानसभा में एकजुट होकर भाजपा के प्रयासों के खिलाफ लड़कर समाजीक सौहार्द को बनाये रखना है और पूरा ध्यान क्षेत्र के विकास पर केंद्रित करना है।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version