गोलू कैवर्त
बलौदाबाजार (गंगा प्रकाश)। जिले में चालू मानसून के दौरान 1 जून 2023 से अब तक 1110.7 मिलीमीटर औसत दर्ज की गई है। भू-अभिलेख से मिली जानकारी के अनुसार जिले में सर्वाधिक वर्षा सिमगा तहसील में 1397.1 मिलीमीटर हुई। तहसील टुण्डरा 1251.5, पलारी 1209.8, सुहेला 1113, कसडोल 1087.5, सोनाखान 1056.7, भाटापारा 985, लवन 976.4 एवं बलौदाबाजार में 919.2 मिलीमीटर सबसे कम वर्षा दर्ज की गई है। इस तरह कुल 9996.2 मिमी अभी तक दर्ज की गई है जिसकी औसत वर्षा 1110.7 मिमी है। इसी तरह 22 सितम्बर को 423.9 मिलीमीटर दर्ज की गई है जिसकी औसत वर्षा 47.1 मीमी है। जिले के तहसीलवार वर्षा में सिमगा 122.5, भाटापारा 82, टुण्डरा 50, सुहेला 45, पलारी 38, बलौदाबाजार 32.5, लवन 28.7, कसडोल 21 एवं सोनाखान 4.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।
There is no ads to display, Please add some
