देवभोग तहसील में आज सर्वाधिक 45.01 मि.मी. हुई वर्षा
गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। गरियाबंद जिले में चालू मानसून सत्र में गत 01 जून 2023 से 02 अगस्त 2023 तक औसत वर्षा 546 मि.मी. दर्ज की गई है। भू-अभिलेख शाखा गरियाबंद से प्राप्त जानकारी के अनुसार अभी तक सबसे अधिक राजिम तहसील में 768.1 मि.मी कुल वर्षा दर्ज की गई है, जबकि सबसे कम अमलीपदर तहसील में 351.9 मि.मी. कुल वर्षा दर्ज की गई है। इसी तरह गरियाबंद में 655.9 मि.मी., छुरा में 611.7 मि.मी., मैनपुर में 474.6 मि.मी. और देवभोग में 413.8 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है। 02 अगस्त 2023 को सर्वाधिक वर्षा देवभोग तहसील में 45.1 मि.मी. दर्ज की गई है। इसी प्रकार अमलीपदर में 27.4 मि.मी, गरियाबंद 32.8 मि.मी., छुरा तहसील में 44.8 मि.मी, मैनपुर तहसील में 36.5 मि.मी. और राजिम तहसील में 20.5 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है।
अधीक्षक भू-अभिलेख ने बताया कि जिले में सामान्य वर्षा की तुलना में अभी तक 95 प्रतिशत बारिश हो चुकी है। सामान्य वर्षा की तुलना में सर्वाधिक बारिश राजिम तहसील में 164 प्रतिशत, गरियाबंद में 145 प्रतिशत, छुरा में 106 प्रतिशत, देवभोग में 70 प्रतिशत , मैनपुर में 70 प्रतिशत एवं अमलीपदर तहसील में 52 प्रतिशत बारिश हो चुकी है।
There is no ads to display, Please add some


