कलेक्टर श्री छिकारा ने बच्चों को एल्बेंडाजॉल की गोली खिलाकर अभियान का किया शुभारंभ

गरियाबंद(गंगा प्रकाश)। कलेक्टर आकाश छिकारा ने शासकीय स्कूल कोचवाय में बच्चों को कृमिनाशक दवा एलबेंडाजॉल की गोली खिलाकर जिले में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. के.सी. उरांव ने राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि जिले में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के तहत 01 से 19 वर्ष तक के 2 लाख 75 हजार से अधिक बच्चों को कृमि नाशक गोली खिलाये जाने का लक्ष्य रखा गया है। छुटे हुए बच्चों को मॉप-अप दिवस 17 अगस्त को कृमि नाशक गोली खिलायी जावेगी। जिले के आंगनबाड़ी केन्द्रों एवं शासकीय अनुदान प्राप्त शालाओं/केन्द्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय, मदरसा, निजी स्कूलों, अनुदान प्राप्त निजी स्कूलों/ महाविद्यालयों/तकनीकी शिक्षा संस्थान के माध्यम से 1 से 19 वर्षीय बच्चों को कृमिनाशक दवा एलबेंडाजॉल की गोली खिलायी जा रही है। जिससे कि बच्चों का स्वास्थ्य एवं पोषण का स्तर, एनीमिया की रोकथाम से बौद्धिक विकास तथा शाला में उपस्थिति में सुधार हो सके। कलेक्टर ने शिक्षकों, आंगनबाडी कार्यकर्ताओं, मितानीनों से समस्त छुटे हुए बच्चों को कृमिनाशक गोली खिलाये जाने में अपनी महती भूमिका का निर्वहन करने के निर्देश दिये हैं। कलेक्टर ने बच्चों को समझाईश देते हुए कहा कि वे साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें अपने नाखूनों की समय-समय पर सफाई करें, खाने से पहल एवं शौच के बाद साबुन से अपने हाथों को अवश्यक धोयें, ताकि बच्चों में कृमि न हो। इस दौरान कलेक्टर ने बच्चों को अच्छे से पढ़ाई करने के लिए भी प्रेरित किया।

Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version