गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। विकासखंड के ग्राम बोरसी के हाईस्कूल प्रांगण में सरस्वती शिशु मंदिर संस्थान के जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें बोरसी संकुल, जेंजरा संकुल, रानीपरतेवा संकुल, बासिन संकुल, परतेवा संकुल, कोपरा संकुल, किरवई संकुल, का खेलकूद का आयोजन किया गया था। इस खेलकूद प्रतियोगिता में लगभग 150 बालक-बालिकाओं ने खेलकूद में भाग लेकर अपनी प्रतिभा दिखायी। कार्यक्रम के मुख्यअतिथि सेवानिवृत्त निरीक्षक बोधन साहू थे। उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि खेलकूद प्रतियोगिता से बच्चों के शारीरिक विकास के साथ साथ मानसिक विकास भी होता है। हार जीत तो होना ही है इसलिए बच्चे अपने खेल का उत्कृष्ट प्रदर्शन करे और जीत कर अपने शाला सहित संकुल का नाम रोशन करें। उसके पश्चात् संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता प्रारंभ हुई जिसका दर्शक दीर्घा में बैठे लोगों ने आनंद उठाया। इस दौरान कैलाश शुक्ला, छन्नू साहू, श्रवण साहू, बालाराम रात्रे, अखिलेश पाटकर, काशीराम, रवि साहू, प्रहलाद साहू, मुकेश यादव, दीपा शर्मा, डिगेश्वरी साहू, सिरोत्तम देवांगन, हुकुम लाल सिंह के साथ साथ आचार्य प्रधानचार्य दीदीयॉ उपस्थित थी।
There is no ads to display, Please add some
