सारंगढ़ (गंगा प्रकाश)। जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के मध्य लगे जीवनदायिनी महानदी इन दिनों प्रशासनिक उदासीनता की भेंट चढ़ता जा रहा हैं। बिलाईगढ़ विकासखंड के सरसीवां से महज 12-13 किलोमीटर की दूरी में स्थित गांव उड़काकन में  बिना रायल्टी के अवैध रूप से रेत को महानदी से निकालकर राम मंदिर के  पास डंपिंग किया जा रहा हैं।ताकि बरसात में अधिक दामों में बिक्री किया जा सके।मिली जानकारी के अनुसार उड़काकन गांव में महानदी जाने वाले पहुंचे मार्ग को किसी ब्यक्ति ने अपने निजी पैसों को लगाकर पहुंच मार्ग को बनवाया है। जिसमें आने जाने वाले रेत गाड़ियों को किसी भी प्रकार की परेशानियों का सामना करना ना पड़े। जिसमें वह ब्यक्ति ट्रैक्टर चालकों से प्रति ट्रिप 100 रुपए का राशि प्राप्त करता है। हालांकि जिला प्रशासन एवं खनिज विभाग लगातार अवैध रेत माफिया के खिलाफ कार्यवाही करके अंकुश लगाने में लगे। लेकिन अवैध रूप से डंपिंग करने वाले उड़काकन के कई ट्रैक्टर मालिक जो इस अवैध काला कारोबार को अंजाम दें रहें हैं। जिससे ए लोग को खनिज विभाग और जिला प्रशासन को जरा भी डर नहीं रहें है। और हौसले बुलन्द करके महानदी तट से धड़ल्ले के साथ रेत को निकालकर डंपिंग करने में लगे हुए। ज्ञात हो कि वर्षा ऋतु में ए रेत माफिया ऐसे रेत को डंप करके मोंटे दामों में बिक्री करके मोटी रकम कमाई कर लेते हैं। आज चंद रुपयों के लिए हो रहे इस भ्रष्टाचार से जीवनदायिनी महानदी के घाटों का हाल बेहाल हो चुका है।और इस कलाकारोबारी ने घाटों को खोद-खोदकर तटों की दुर्दशा कर रहे हैं।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version