गरियाबंद(गंगा प्रकाश)। कृषि विज्ञान केन्द्र में गत दिवस आदिवासी उपयोजना अन्तर्गत जैविक कीट नियंत्रण परियोजना के तहत् एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित कृषकों को इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय से आये कीट विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. वाई. के यदु ने जैविक कीट नियंत्रण के फायदों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कृषि विज्ञान केन्द्र, वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. मनीष चौरसिया ने द्वारा जैविक नियंत्रण से संबंधित विस्तृत जानकारी दी एवं डॉ. वाई के. मेश्राम (सहायक प्राध्यापक) एवं डॉ. रश्मि गौराहा (कार्यक्रम सहायक) ने ट्राईकोकार्ड एवं ब्रैकोकार्ड को खेत में लगाने की विधि तथा जैविक कीट नियंत्रण के विषय में जानकारी देते हुए, ट्राईकोग्रामा अंडा परजीवी का धान के तना छेदक में नियंत्रण ब्रकौन का विभिन्न इल्लीयों के नियंत्रण और फेरोमोन ट्रैप का उपयोग करने के लिए किसानों को जागरूक किया। कृषि विभाग के उपसंचालक चंदन रॉय द्वारा जिले के कृषकों को शासन से जुड़ी योजनाओं की जानकारी दी एवं जैविक कीट नियंत्रण प्रणाली से अधिक से अधिक कृषि करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केन्द्र गरियाबंद के विषय वस्तु विशेषज्ञों मनीष कुमार आर्या ने अनाज, दलहन व तिलहन फसलो में जैविक कल्चर के उपयोग, डॉ. शालू आब्रहम ने प्राकृतिक खेती विषय पर, प्रवीण कुमार जामरे ने जैविक खेती में मृदा एवं जल संरक्षण  विषय पर, डॉ. ज्योति रमा भारद्वाज (विषय वस्तु विशेषज्ञ, कीट विज्ञान) ने किसानों को जैविक किट नियंत्रण के लाभ और रासायनिक किट नियंत्रण के नुकसान की जानकारी दी साथ ही तुषार मिश्रा द्वारा, जैविक कीट नियंत्रण विधियों को अपने खेतों में फसलों पर अपनाने के संबंध में कृषि विज्ञान केन्द्र से मदद करते हुए कृषकों से अपनाने की अपील किया। प्रशिक्षण सह कार्यशाला कार्यक्रम में उपस्थिति इफको टोकियो के जिला प्रभारी श्री खान एवं यदु तथा ग्राम भरवामुड़ा, जटियोतोरा एवं हीराबत्तर के 40 कृषक उपस्थित थे। जिन्हें योजनांतर्गत आवश्यक आदान सामग्री का वितरण अतिथियों के द्वारा किया गया।

WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version