गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। महाभारत में सारथी बन सहयोगी रूप में जिस प्रकार भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन ज्ञान दिया था वैसे ही आज के युवाओं को सहयोग और सद्ज्ञान देने की आवश्यकता है उक्त बाते ग्राम पुरेना में आयोजित श्रीकृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम पर मुख्य अतिथि की आसंदी से सुयश सोनी पूर्व मंडल अध्यक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा फिंगेश्वर ने कही आगे श्री सोनी ने कहा कि आज के युवा को धार्मिक आयोजनों में जोड़ने के लिए सहयोग की जरूरत है, युवाओं को धार्मिक कार्यक्रमों में जोड़कर समाज में तेजी से फैल रहे नशा अपराध से दूर रखा जा सकता है, भक्तिमय वातावरण से सनातन संस्कृति की रक्षा और प्रचार प्रसार होता है भगवान कृष्ण ने भी इसी प्रकार युवा कृष्ण को सही दिशा ज्ञान देकर विजयश्री दिला था। कार्यक्रम की अध्यक्षता केजऊ निषाद ने किया। दही हांडी लूट में पुरेना गांव के युवाओं ने मटकी फोड़कर विजयश्री प्राप्त कर अतिथियों के हाथों पुरस्कार ग्रहण किया वही छोटे छोटे बच्चों के लिए कुर्सी दौड़, मेढक दौड़ का आयोजन भी किया गया जिसमें आकर्षक उपहार भी अतिथियों के करकमलों से दिये गए जिसे पाकर बच्चों के चेहरों में अलग ही मुस्कान थी। कार्यक्रम का संचालन चम्मन साहू तथा आभार रूपनारायण साहू ने किया। कार्यक्रम का आयोजन पनिहारीन दाई समिति के सदस्य राजू साहू, दिनेश धु्रव, घनश्याम यादव, भागवत निषाद, तुलस निषाद, बोधराय निषाद, लुकु निषाद, हिमांशु धु्रव, टीकम मिर्चे आदि रहे।
There is no ads to display, Please add some


