फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। राजिम विधानसभा मुख्यालय में राजिम विधायक द्वारा आयोजित संकल्प शिविर में आ रहे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भुपेश बघेल के आगमन से पहले ही गरियाबंद क्राईम ब्रांच टीम के द्वरा जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ ;जे युवा प्रदेश सचिव किरण टंडन युवा लोकसभा अध्यक्ष इंजीण्एवं अधिवक्ता हरीश साहू को घर से सुबह 10 बजे से ही राजिम थाने में जिन्हें देर तक बिठाये रखा गया हरीश साहू के पूर्व रिकार्ड देखते हुए क्राइम ब्रांच को भनक लगी थी हरीश साहू किरण टंडन पूरे युवा टीम के द्वारा भुपेश बघेल के सभा मे जा कर काला झण्डा दिखाने की साजिश रचा गया है। जिसको अंजाम देने से पहले ही क्राइम ब्रांच टीम ने प्लान अंजाम देने से पहले ही उठा लिया हरीश साहू ने काला झंडा दिखाने का मुख़्य वजह बताया मंदिरहसौद के दो बहनों के साथ दस भाजपा कार्यकर्ता दरिंदो के द्वरा किया गया दुष्कर्म के विरोध में अब तक भुपेश बघेल के द्वारा कोई कड़ी कार्यवाही नहीं किये जाने के विरोध में राजिम में आ कर राजनीतिक सभा करने वाले अपने राजनीतिक को प्रथमिकता देने वाले भुपेश बघेल को सोई हुई गहरी नींद से जगाने के लिए दरिंदो को फाँसी की सजा तथा घर को बुलडोजर से रौंदने की मांग व सामान्य स्नातक धारियों के लिए विकेंसी पूरे पांच साल नही निकाला गया जिसके विरोध में काला झंडा दिखा कर विरोध प्रदर्शन करने के फिराक की सूचना गुप्त रूप से क्राइम ब्रांच को लग चुकी जिसमे सुबह से क्राइम ब्रांच हरीश साहू के सभी सहयोगियों को अलग अलग स्थानो में छुपे उपद्रवियों को उठा कर थाने में रख लिया गया हरीश साहू के बारे में गरियाबंद जिला तथा छत्तीसगढ़ के विंभिन्न थाने में बहुत से उपद्रवी मामले तथा पुराने रिकॉर्ड सन 2010 में काला झंडा दिखाने के फिराक में फिंगेश्वर थाने में रखा गया था 2017 में छुरा थाने में भी दो दिनों तक रखा गया था लगातार विभिन्न मामलों को देखते हुए राजनीतिक सामाजिक उपद्रवि के रूप में पहचाने जाने के पिछले भाजपा के कार्यकाल के दरमियान ग्राम कोपरा में आये 2017 में हुए पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंग जी की सभा मे भी काला झंडा दिखाने के साजिस में हरीश साहू के दर्जनों उपद्रवी क्रिमिनल सहयोगियों के साथ छुरा थाने में अंदर रखा गया था जिसके सभी सहयोगियों के ऊपर भी अलग अलग थाने में प्रकरण दर्ज है ये सभी सहयोगी उपद्रवि कृत्य प्रकरणों वाले सामजिक कार्यकर्ता है राजिम में होने वाले कार्यक्रमों में व्यवधान हेतु हरिश साहू तथा सहयोगियों के पास रखे कला झंडा तथा दर्जनों मीटर काले कपड़े बरामत किया गया जिनको भुपेश बघेल जी के कार्यक्रम प्रोटोकॉल कैंसल होने के खबर मिलते ही गरियाबंद जिला पुलिस अधिकारी तथा क्राइम ब्रांच अधिकारी के द्वरा सख्त हिदायत देते हुए मुचलका जमानत दे कर रिहा किया गया जिसकी जनकारी मिलते ही जिनसे मिलने पार्टी के जिला अध्यक्ष भुनेश्वर निषाद रमेश गोयल प्रीतम कोसरे संतोष मार्कण्डेय थाना पहुंचे।
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
