फिंगेश्वरः-क्षेत्र के प्रसिद्ध तीर्थ और पर्यटन स्थल के रूप में पहचान बनाता झरझरा माता मंदिर जो ग्राम मुरमुरा की पहाड़ी पर विराजमान है। जिसके एक छोर पर जतमाई देवी और दूसरे छोर पर माँ घटारानी का मनोहारी दृश्य पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है और इन दोनो के बीचों बीच झरझरा माता का मंदिर है।जहां पहुंचने के लिए आज भी कोई सुगम मार्ग नही बन पाया है।जिससे माता के दर्शन लाभ लेने आने वाले श्रद्धालुओं को काफी कठिनाईयों का सामना करते हुए माता के दरबार में पहुंचना पड़ता है ग्राम पंचायत मुरमुरा द्वारा ग्राम लोहरसी के सरगी नाला पुल से झरझरा माता मंदिर तक एप्रोच रोड का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया है बावजूद आज तक कोई उल्लेखनीय प्रगति इस दिशा में ना होता देख ग्रामीणों का एक समूह नारायण साहू गणेश साहू रोहित साहू और खोवा राम साहू के नेतृत्व में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और पीडब्लूडी मंत्री अरूण साव से मिलकर मांगपत्र सौंपते हुए जल्द से जल्द पहुँच मार्ग की मांग रखी है। जिसपर उन्हें ठोस आश्वासन मिलना बताया गया है
There is no ads to display, Please add some
