रायपुर । बंजारी मंदिर के पास रावाभाठा में टाटा एस वाहन की ठोकर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मामले में खमतराई पुलिस ने टाटा एस चालक के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक अभिषेक राय 25 वर्ष रावाभाठा का रहने वाला था। बताया जाता है कि वह अपनी बाइक से कहीं जा रहा था, तभी बंजारी मंदिर के पास टाटा एस वाहन क्रमांक सीजी 04 एनटी 4064 के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए बाइक को टक्कर मार दिया। जिससे अभिषेक की मौत हो गई। मामले में खमतराई पुलिस ने टाटा एस चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।
There is no ads to display, Please add some


