फ्लाईऐश डेक से ग्रामीणों को हो रही असुविधा

रायगढ़/ घड़घोड़ा(गंगा प्रकाश)। भेंगारी स्थित टीआरएन एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड के फ्लाईऐश की समस्या को लेकर ग्रामीण बैठे धरने पर,  ग्रामीणों का कहना की टीआरएन कंपनी का फ्लाईऐश डाईक से फ्लाईऐश उड़कर गांव में जा रहा है जिससे ग्रामीणों को सांस लेने में काफी समस्या आ रही है आप देख सकते है वीडियो के माध्यम से की किसप्रकार फ्लाईऐश उड़कर लोगो के खेतो और घरों में घुस रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि जो टीआरएन एनर्जी द्वारा फ्लाईऐश डाईक बनाया गया है जिसके फ्लाईऐश पानी का रिसाव भी हो रहा है जिससे उनके खेतो में जा रहा है जो खेत और फसलों को नुकसान पहुंचा रहा है। ग्रामीणों का कहना की जो ऐश डेक बनाया गया है वह पूरी तरह अवैध है जिसका दस्तावेज का मांग करने पर कंपनी द्वारा उन्हें गुमराह किया जा रहा है और बोला जा रहा है की इसका हमारे पास परमिशन है वही दस्तावेज नही दिखाया जा रहा है कंपनी द्वारा 18 जून को ग्रामीणों को दस्तावेज अधिकारियों की उपस्थिति में दिखाया जायेगा यदि दस्तावेज सही नही पाया गया या फिर नही दिखाया गया तो फिर प्रशासन द्वारा कंपनी के खिलाफ कार्यवाही करने के बात कही।

आपको बतादे की वही कंपनी के ठेकेदारो द्वारा वाहनों में ओवरलोड फ्लाईऐश लोड करके प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क का दुर्पयोग करके वाहनों को लेजाया जाता है जिससे गांव में बहुत समस्या आ रही है मार्ग में आवागम करने में राहगीरों और मार्ग किनारे घरवालों को फ्लाईऐश काफी समस्या होती है ।

ग्रामीणों द्वारा धरना पर बैठने की सूचना पर घड़घोड़ा एसडीएम रमेश मोर, धरमजयगढ़ एसडीओपी सिद्धांत तिवारी साथ ही टीआरएन के जीएम ग्रामीणों से मिले वही 15 दिनों का समय मांगा गया है ग्रामीणों से उनकी समस्या का निराकरण करने के लिए।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version