अरविन्द तिवारी

रायगढ(गंगा प्रकाश)। – उप पुलिस महानिरीक्षक, रायगढ़ रेंज रायगढ़ रामगोपाल गर्ग ने आज आकस्मिक भ्रमण दौरान थाना तमनार , घरघोड़ा और पूंजीपथरा में कर्मचारियों से भेंटकर थाने के कार्यों के संबंध में जानकारी लिया। उन्होंने थाना प्रभारियों से थाना क्षेत्र अंतर्गत घटित होने वाले अपराधों की जानकारी लेकर थाने के अपराध जरायम , ग्राम अपराध पुस्तिका तथा लंबित गंभीर प्रकरणों में प्रगति देखा तथा चुनाव के संबंध में पोलिंग बूथ , झगडेलू ग्राम इत्यादि की जानकारी लिये। आगामी चुनाव को देखते हुये थाने के पुलिसकर्मियों को इसी अनुरूप चुस्त दुरुस्त होकर शांति व्यवस्था के लिये अधिक से अधिक लघु एवं प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करने के निर्देश दिये तथा लगातार क्षेत्र में जन जागरूकता के कार्यक्रम चलाये जाने प्रेरित किया गया। अपने आकस्मिक निरीक्षण दौरान उन्होंने जागरूकता कार्यक्रम साइबर प्रहरी के संबंध में कर्मचारियों को अपने बीट में अधिक से अधिक लोगों को व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ने निर्देशित किया और साइबर अपराधों से बचने के निरंतर संदेश प्रसारित करने कहा गया । उन्होंने आसन्न चुनाव के मद्देनजर थाना प्रभारी को असामाजिक तत्वों पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करने के साथ सामाजिक बुराईयां जुआ सट्टा , अवैध शराब बिक्री करने वाले एवं शराब पीकर वाहन चलाने वाले पर अधिक से अधिक कार्यवाही के दिशा निर्देश दिये तथा कर्मचारियों को ड्यूटी को लेकर अथवा निजी समस्या पर किसी भी समय संपर्क करने कहा गया। थानों के भ्रमण के पश्चात डीआईजी गर्ग द्वारा छत्तीसगढ़-उड़ीसा सीमा पर स्थित हमीरपुर चेक पोस्ट का निरीक्षण किया गया , जहां उपस्थित कर्मचारियों को आने वाले चुनावों में चेक पोस्ट की सुरक्षा के महत्व को बताते हुये चेक पोस्ट से गुजरने वाले सभी वाहनों एवं संदिग्ध व्यक्तियों की बारिकी से जांच करने व ड्यूटी में किसी प्रकार की कोताही नहीं बरतने का निर्देश देकर बेहतर ड्यूटी के लिये प्रोत्साहित किया गया। क्षेत्र के भ्रमण दौरान डीआईजी श्री राम गोपाल गर्ग के साथ ट्रैफिक डीएसपी सुशांतो बनर्जी भी उनके साथ थे। डीआईजी गर्ग द्वारा ट्रैफिक डीएसपी को यातायात व्यवस्था दुरुस्त बनाने के आवश्यक निर्देश दिये गये हैं साथ ही उन्होंने मुख्य मार्ग में लगातार वाहन चालकों की जांच एवं कार्यवाही का निर्देश दिया है।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version