गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)।विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत 04 जनवरी को फिंगेश्वर विकासखंड के ग्राम पंचायत तरीघाट एवं ग्राम पंचायत रोहिना में राजिम विधायक रोहित साहू के मुख्य आतिथ्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया। शिविर में जनप्रतिनिधियों ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए। विधायक रोहित साहू ने ग्रामीणों व विभागीय अधिकारियों से वन टू वन चर्चा करके विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की। कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत तरीघाट में नवनिर्मित आंगनबाड़ी का लोकार्पण तथा ग्राम पंचायत रोहिना के आश्रित ग्राम सेमराडीह में नाली निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया।तरीघाट और रोहिना के शिविर में उन्होंने हितग्राहियो से योजनाओं के लाभ लेने हेतु विभिन्न योजनाओं से अवगत कराया। संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने का बीड़ा उठाया हैए माननीय मोदीजी ने गरीबों महिलाओं व किसानों के लिए कई गारंटी योजनाओं की शुरुआत की है जिसके लाभ से आम जनजीवन में व्यापक परिवर्तन देखने को मिलेगा। मोदी की गारंटी गाड़ी देश के कोने.कोने में पहुंच रही है। यह गाड़ी युवाओं और नारीशक्ति दोनों को ही सशक्त कर रही है। प्रदेश की भाजपा सरकार भी गारंटियों को पूरा कर रही है चाहे किसानों को दो साल का बोनस हो महिलाओं को महतारी वंदन योजना 21 क्विंटल धान खरीदी जैसे निर्णय से प्रदेश में खुशहाली देखने को मिल रही है। कार्यक्रम में विधायक रोहित साहू ने ग्रामवासियों से 22 जनवरी को अयोध्या में राममंदिर उद्घाटन के दिन दीपावली जैसा महोत्सव मनाने का भी आग्रह किया। कार्यक्रम में भाजपा नेता बोधन साहू तरीघाट के सरपंच जया कोमल साहू सरपंच प्रतिनिधि कोमल साहू चिमन वर्मा जनपद सदस्य आशा राम साहू रोहिना के सरपंच व सरपंच संघ के अध्यक्ष होमन साहू रोहिना के उपसरपंच गजाधर साहू सिर्रीखुर्द के पूर्व सरपंच विजय कंडरा राजू साहू हलधर पटेल देवेंद्र वर्मा किशोर साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी और अधिकारी कर्मचारियों की उपस्थिति रही।
तरीघाट एवं ग्राम पंचायत रोहिना में राजिम विधायक रोहित साहू के मुख्य आतिथ्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology




