गरियाबंद/फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)। जिला गरियाबंद के जिला शिक्षा अधिकारी रमेश कुमार निषाद एवं जिला सचिव रोमन लाल साहू के मार्गदर्शन में डी ओ सी स्काउट आशीष कुमार साहू एवं डी ओ सी गाइड सीमा साहू के नेतृत्व में जिले के स्काउट गाइड की गतिविधियों निरंतर आगे बढ़ रही है इसी क्रम में भारत स्काउटस एवं गाइडस छ ग राज्य सचिव कैलाश सोनी के निर्देशन में राज्य स्तरीय राज्यपाल पुरस्कार एवं अलंकरण समारोह राजभवन में आयोजित किया गया जिसमें पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश में गरियाबंद जिला के तुषार कुमार दीवान शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय फुलकर्रा को शैक्षणिक वर्ष 2022.23 के सर्वश्रेष्ठ स्काउट के लिए चयन किया गया और उन्हें ₹ दस हजार की राशि एवं प्रमाण पत्र महामहिम राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन एवं प्रदेश के शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के करकमलो से प्रदान किया गया इस समारोह में स्काउट गाइड के राज्य मुख्यालय आयुक्त विनोद सेवनलाल चंद्राकर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा कार्यकारी अध्यक्ष राजेश अग्रवाल शिक्षा सचिव सिध्दार्थ कोमल परदेशी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे गरियाबंद जिला में आज डी ओ सी स्काउट आशीष कुमार साहू के नेतृत्व एवं स्काउट गाइड जिला संघ के प्रयासों से अभी तक जिले के 295 स्काउट गाइड रोवर रेंजर राज्यपाल पुरस्कार प्रमाण पत्र से सम्मानित हो चुके हैं अभी तक जिले के एक हजार स्काउट गाइड पंचमढ़ी राष्ट्रीय प्रशिक्षण एवं एडवेंचर शिविर में भाग ले चुके हैं इसके अतिरिक्त जिले के स्काउट गाइड रोवर रेंजर कुल्लू मनाली दार्जिलिंग जगन्नाथपुरी हरियाणा गधपुरी वृंदावन मथुरा कर्नाटक राजस्थान गोवा जम्मू कश्मीर लेह लद्दाख दक्षिण भारत कन्याकुमारी रामेश्वरम हरिद्वार ऋषिकेश देहरादून मसूरी पंजाब की स्वर्ण मंदिर दादर नगर हवेली आदि स्थलों के प्राकृतिक सौंदर्य का अध्ययन पर्वतारोहण आपदा प्रबंधन एवं साहसिक गतिविधियों में भाग लेकर जिला का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं गरियाबंद जिले की स्काउट को सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार मिलने पर राजिम विधायक रोहित साहू जिला संघ गरियाबंद के जिला अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय जिला मुख्य आयुक्त बैसाखूराम साहू पूर्व जिला मुख्य आयुक्त डॉ रामकुमार साहू जिला पंचायत सदस्य चंद्रशेखर साहू उपाध्यक्ष पुष्पा जगन्नाथ साहू मिलेश्वरी साहू प्रीतम सिन्हा रिखीराम यादव आशीष शिंदे कांति बस्तियां संजीव चंद्राकर जिला टेक्निकल प्रभारी चैतन्य कुमार यदु जिला मीडिया प्रभारी पूरनलाल साहू एवं जिला संघ के सभी सदस्य ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version