त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में गांव में बही शराब की गंगा, विकासखंड में 1500 प्रत्याशियों ने खुलकर बांटा शराब

 

गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। फिंगेश्वर विकासखंड की सभी 71 ग्राम पंचायतों में आज रविवार 23 फरवरी को मतदान किया जाना है। इसमें 4 पदों पंच, सरपंच, जनपद सदस्य, जिला पंचायत सदस्य के लिए लगभग 1800 से 2000 उम्मीदवार चुनाव मैदान में है। पिछले 2-3 दिनों से पूरा ग्राम्यांचल में दारू की गंगा बह रही है। प्रत्येक गांवो में उम्मीदवारों द्वारा अपने पद और हैसियत के अनुसार मतदाताओं को अपने पक्ष में मतदान करने कई प्रकार की चीजें तो बांट ही रहे है, परंतु इनमें दारू बांटना लगभग सभी उम्मीदवार की जरूरत बन गया है। एक एक उम्मीदवार 2-4 पेटी से लेकर 20-25 पेटी शराब बांटना मामूली समझा जा रहा है। इससे अनुमान लगाया जा सकता है कि कितना व्यापक पैमाने में शराब बांटी जा रही है। यहां तक तो उम्मीदवारों द्वारा चुनाव जीतने की मजबूरी माना जा सकता है, परंतु सवाल यह उठता है कि आखिर एक व्यक्ति के पास इतनी ज्यादा शराब आ कहां से रही है। पूरा क्षेत्र मयखाना बना हुआ है। आज मतदान के दिन कुछ नहीं प्रत्याशी सिर्फ चपटी ही बांट रहे है। गांव गांव में लोग शराब के नशे में घुमते देखे जा सकते है। इतनी ज्यादा मात्रा में शराब की उपलब्धता से समझा जा सकता है कि मिलीभगत कर पेटी पेटी शराब उपलब्ध करवाकर गांव में चुनाव के नाम पर शराब की गंगा बहाई जा रही है।

WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version