गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। विकासखण्ड देवभोग ग्राम दहीगाँव में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के जलग्रहण घटक अंतर्गत 13 सितम्बर एवं 14 सितम्बर को ग्राम पंचायत भवन दहीगाव में सम्पन्न हुआ। जिसमें ग्राम पंचायत दहीगांव के सरपंच खगेश्वर नायक विशेष रूप से उपस्थित रहे। उक्त प्रशिक्षण में ग्राम दहीगांव के अलावा ग्राम दबनई के कृषकगण भी उपस्थित रहकर प्रशिक्षण प्राप्त किए। प्रशिक्षण के दौरान परियोजना अधिकारी नरसिंह ध्रुव द्वारा बताया गया कि ग्राम के सर्वांगीण विकास के लिए जलग्रहण प्रबंधन कैसे और क्यों आवश्यक है तथा जल संरक्षण एवं मृदा संरक्षण की महत्व एवं आवश्यकता पर जोर देते हुए उसके प्रबंधन ग्राम स्तर पर कैसे किया जाना है, उसकी विस्तृत जानकारी प्रशिक्षण में दिया गया। अन्य प्रशिक्षक द्वारा पौधरोपण का महत्व एवं कार्य योजना से अवगत कराते हुए पौध रोपण के तरीके के बारे में बताया गया। प्रशिक्षण में उपस्थित स्व-सहायता समूहों के सदस्यों द्वारा आजीविका सम्बंधी गतिविधियों की जानकारी पूछे जाने पर ग्राम स्तर पर मशरूम उत्पादन, मधुमक्खी पालन, बकरीपालन के माध्यम से आय को बढ़ा सकते है की जानकारी दिया गया। उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में परियोजना अधिकरी नरसिंह ध्रुव, सरपंच खगेश्वर नायक, उपसरपंच वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी जे.एल. नाग, डब्ल्यूटीडी जगजीवन ध्रुव, ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी रंजीत मोहले, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी गजेन्द्र नवरंगे, गुरुवेन्द्र डाहरे, कश्यप, बिहान प्रभारी देवकी परस, सर्वेयर डोमन दीवान, रमेश ध्रुव, तुकाराम ध्रुव उपस्थित थे।
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
