फिगेंश्वर थाना के जमाही गांव मुख्यमार्ग की घटना

फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)। 
फिगेंश्वर थाना अन्तर्गत दिन दहाड़े छुईहा से 1 किलोमीटर दूर छुरा मुख्यमार्ग ग्राम जमाही नहर के पास शुक्रवार को लगभग 12-45 बजे  अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से वार करने की स्पष्ट निशान हैं। सुमो गाड़ी के अन्दर खुन के बहूत छींटे है। घटना को अंज़ाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया है। कुछ लोगों ने खेत की भागने की बात कह रहे हैं। फिगेंश्वर थाना पुलिस एंव क्राईम टीम गरियाबंद उनकी सघन खोजबीन कर रहा है। अभी पता नहि चला कि हमलावार कौन है और घटना का क्या कारण है। देखने पर प्रथम दृष्ट्या में हत्या की नीयत से ताबड़तोड़ वार हूआ। प्रयुक्त वाहन से एक टंगिया पुलिस ने बरामद किया है। घटना से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। राहगीरों की 108 एम्बुलेंस एंव पुलिस  सूचना पाकर तत्काल घटना स्थल पहूंच गये। टीआई कृष्णा जांगड़े ने घायल को उपचार हेतु राजिम अस्पताल भेजा। इससे पहले घटना कैसे किसने किया अभी तक अज्ञात है। घटना के संदर्भ में बताया गया कि घायल व्यक्ति बातचीत कर रहा था,मदत की लगातार गुहार कर रहा था ,कि मेरे बताए जा रहे नम्बर पर परिजन को सूचना कर दो। उनके कहने से बताये नम्बर पर फोन कर घटना की जानकारी दीया गया। सुचना मिलने पर उनके पिता ,मित्र घटना स्थल पहूंच गये। घायल परिस्थिति में अपना नाम लोकेश गायकवाड़ किरवई बताया उन्होंने यह भी खुलासा कि मुझे दो लोगों ने अपना स्कार्पियो गाड़ी कोमा खराब हो गई है । तीजा लेने जाने के लिए मेरे गाड़ी को बुकिंग की है। मेरे स्यंम के वाहन नम्बर सी जी 11एम 4801 को चला रहा था। रास्ते बोरसी में कृष्णा ट्रेडर्स से कुछ समान लिया है।  बताया कि जमाही से कुछ पहले मुझ पर चलती गाड़ी में हमला किया ,जैसे तैसे नहर तक पहूंच पाया। घटना को अंज़ाम देने के बाद भाग गया। मै उन लोगों को नहि जानता हूं। मेरे घर और कृष्णा ट्रेडर्स में सी सी कैमरा लगा है उनकी पहचान कीया जा सकता है। इस घटना से लोग बिगड़ती कानून व्यवस्था से दहशत में हैं। उक्त मार्ग छुरा घटारानी, जतमई के लिए व्यस्तता मार्ग है। पुलिस पेट्रोलिंग और आवश्यकता अनुसार पुलिस चौकी खोलने की मांग कीया।

फिगेंश्वर थाना निरीक्षक कृष्णा जांगड़े ने कहा शूक्रवार को अज्ञात व्यक्ति ने ग्राम जमाही के पास धारदार हथियार से हमला किया है , गंभीर ज़ख्म हूये है। उपचार हेतु राजिम अस्पताल भेजा गया है। आरोपी की सघन खोजबीन हो रहा है। घटना की विवेचना में लिया गया है।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version