मुंगेली । लोकसभा निर्वाचन में 07 मई को जिले के दिव्यांगजनों एवं 80 प्लस के वरिष्ठ नागरिकों को इस बार मतदान के लिए निःशुल्क वाहन की सुविधा मिलेगी। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी राहुल देव, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गिरिजा शंकर जायसवाल एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रभाकर पाण्डेय ने जिला कलेक्टोरेट परिसर से आज दिव्यांग रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
         कलेक्टर ने कहा कि जिले में कोई भी मतदाता मतदान करने से वंचित न रहे। इस हेतु दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठजनों के लिए भी आवश्यक सुविधा मुहैया कराई जा रही है। उन्होंने जिले के सभी दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठजनों को मतदान दिव्यांग रथ का लाभ उठाते हुए लोकतंत्र के महापर्व में 07 मई को अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जिले में शतप्रतिशत मतदान के लक्ष्य को हासिल करने सभी मतदाता घर से निकलकर कर मतदान करें और जिला प्रशासन के इस संकल्प को सार्थक बनाएं।
           समाज कल्याण विभाग विभाग की उप संचालक शारदा जायसवाल ने बताया कि जिले के सभी मतदान केन्द्रों में वरिष्ठजनों एवं दिव्यांगजनों के लिए व्हीलचेयर सहित सभी आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इसके साथ ही ऐसे दिव्यांगजन एवं 80 प्लस के वरिष्ठ नागरिक, जो मतदान केन्द्र जाने में अक्षम हों, उनके लिए निःशुल्क वाहन की व्यवस्था की जा रही है। इसी कड़ी में आज 06 दिव्यांग रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया है। यह रथ मुंगेली विधानसभा के ग्राम ठकुरीकापा व पदमपुर, लोरमी विधानसभा के ग्राम खुड़िया व बोड़तरा कला एवं बिल्हा विधानसभा के ग्राम घुठेली व घुठिया में उपलब्ध रहेगी और लगभग 20 मतदान केन्द्रों को कव्हर करेंगी। दिव्यांग रथ के लिए 1950 पर कॉल कर सकते हैं।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version