गरियाबंद/फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)। जनपद पंचायत फिंगेश्वर में समाज कल्याण विभाग द्वारा अनुसुइया बाई साहू बेलटुकरी को श्रावण यंत्र, गरीबा सतनामी बकली, कमल साहू बकली को सामान्य ट्राईसाईकिल व चौती बाई साहू ग्राम कोमा अमरनाथ तारक बसीन, अशोक बांधे पेंड्रा को मोटराइज्ड ट्राईसाईकिल जनपद उपाध्यक्ष योगेश साहू के हाथों प्रदान किया गया। उन्होंने बताया कि वे 80 प्रतिशत अस्थिबाधित दिव्यांगता से ग्रसित है। दिव्यांग होने के कारण उसे अपने निजी कार्यो के लिए घर से बाहर आने जाने में बहुत परेशानी का सामना करना पड़ता था। उपाध्यक्ष ने बताया कि समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांगों को पात्रता अनुसार लाभान्वित किया जाता है। फिर उन्होंने समाज कल्याण विभाग फिंगेश्वर पहुंचकर मोटराइज्ड ट्राई साइकिल के लिए आवेदन प्रस्तुत किया। उनके स्थिति को ध्यान में रख कर विभाग द्वारा उसकी आवेदन पर कार्रवाई करते हुए बैटरी चलित मोटराइज्ड ट्राई साइकिल प्रदान किया गया। हितग्राही विभाग द्वारा मोटराइज्ड ट्राईसाईकिल मिलने से वे काफी खुश है। अब वो अपने मोटराइज्ड ट्राईसाईकिल से अपने रोजमर्रा के लिए व अपने आसपास के इलाके में अपनी मोटराइज्ड साइकिल पर अपने घरेलू व पारिवारिक कार्य करते हुवे जीवन यापन करेंगे। उन्होंने जिला प्रशासन एवं समाजकल्याण द्वारा उनके आवेदन पर शीघ्रता से कार्रवाई करने पर सहृदय आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि मोटराइज्ड ट्राई साइकिल मिलने से दूसरों पर निर्भर होना नहीं पड़ेगा। अब वे आत्मनिर्भर हो गया है।अपने निजी कार्य के लिए स्वयं आना-जाना सुगमता से कर सकेंगे। इस अवसर पर जनपद सदस्य दीपक साहू राधे श्याम साहू, सुंदरलाल साहू सरपंच, रेखा राम साहू प्रभारी समाज कल्याण शाखा जनपद पंचायत फिंगेश्वर, मोहनु साहू टाटा एंट्री ऑपरेटर उपस्थित रहे।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version