गोलू कैवर्त

बलौदाबाजार(गंगा प्रकाश)। । दिनांक 15.09.2023 को प्रातः 11.00 बजे से संवेदनशील वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बलौदाबाजार दीपक कुमार झा द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी एवं आवश्यक सुरक्षा प्रबंधन हेतु समस्त राजपत्रित अधिकारियों, थाना एवं चौकी प्रभारियों का समीक्षा बैठक* लिया गया। बैठक में सर्वप्रथम चुनाव इंस्ट्रक्टर के रूप में एसडीओपी भाटापारा आशीष अरोरा एवं प्रधान आरक्षक तुलेश चंद्रवंशी द्वारा चुनाव के दौरान संपादित होने वाली समस्त कार्यप्रणाली का विस्तृत ब्यौरा उपस्थित समस्त प्रभारियों के समक्ष साझा किया गया। विशेष रूप से चुनाव के समय वरिष्ठ कार्यालय भेजी जाने वाली, दैनिक जानकारी का बहुत ही सूक्ष्म निरीक्षण कर एवं सत्यापन कार्यवाही पश्चात भेजने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही क्षेत्र अंतर्गत पडने वाले समस्त मतदान केन्द्रों का भ्रमण कर पहले से ही तैयारी कर लिया जाए, जिससे चुनाव नजदीक आने पर किसी प्रकार की भी अनावश्यक परेशानी ना हो, इस बात पर विशेष रूप से जोर दिया गया।

तत्पश्चात अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश कुमार यादव द्वारा समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र के समस्त ग्रामों का भ्रमण कर उस ग्राम में होने वाली परेशानियां, चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने वाले संभावित कारकों की पहचान करने हेतु निर्देशित किया गया। उन्होंने कहा कि ऐसे असामाजिक तत्वों की पहले ही पहचान कर लिया जाए तथा उनके विरुद्ध समुचित वैधानिक कार्यवाही करना भी सुनिश्चित करें, जिससे चुनाव प्रक्रिया के दौरान किसी भी प्रकार की कानून व्यवस्था की स्थिति उत्पन ना हो। इसके साथ ही चुनाव के दौरान भेजे जाने वाली समस्त जानकारी का भली भांति निरीक्षण कर कार्यालय भेजने हेतु स्पष्ट रूप से हिदायत दिया गया है। उन्होंने कहा कि चुनाव सुरक्षा प्रबंधन हेतु केंद्र से आने वाली केंद्रीय सुरक्षा बलों के रहवास की व्यवस्था के लिए भवनों का चिन्हांकन करने, उनके मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति समय पूर्व, पूर्ण कर लिए जाने का निर्देश दिया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा कहा गया की निष्पक्ष एवं शांतिपूर्वक चुनाव संपादित कराना, पुलिस की पहली प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि आदर्श आचरण संहिता का पालन कराना हम सभी की जिम्मेदारी है। इसके लिए क्षेत्र के सभी गणमान्यों नागरिकों, क्षेत्रवासियों एवं ग्रामवासियों से परस्पर सामंजस्य स्थापित कर समुचित व्यवस्था बनाए रखने की कोशिशों पर बल देने हेतु निर्देशित किया गया। आगामी समय अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्षेत्र में शांतिपूर्वक चुनाव संपन्न कराना पुरुष की पहली प्राथमिकता है, इसलिए समस्त एवं समस्त थाना एवं चौकी प्रभारी क्षेत्र में अधिक से अधिक पेट्रोलिंग कर आवश्यक सुरक्षा प्रबंध करना सुनिश्चित करेंगे। इस दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट रूप से हिदायत देते हुए कहा कि इस दौरान क्षेत्र में अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले अपराधिक तत्वों की मदद कर इस कार्य को बढ़ावा देने वाले पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों के साथ-साथ संबंधित थाना/चौकी प्रभारियों के विरुद्ध एक तरफा दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी।

समीक्षा बैठक में मुख्य रुप से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह, सुश्री सुशंता लकडा परि. उप पुलिस अधीक्षक, समस्त थाना एवं चौकी के प्रभारी गण, पुलिस कार्यालय के स्टाफ उपस्थित थे।

WhatsApp0 Facebook 0 Twitter/X 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version