फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)। दीपों के पंच पर्व धनतेरस, नरक चतुर्दशी, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज पर्व के लिए क्षेत्र एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए राजिम विधायक रोहित साहू ने कहा कि दीपावली का त्यौहार हमारी समृद्ध वैभवशाली परंपरा का अभिन्न अंग है। त्यौहारों का यह अवसर हमे समाज में एकता, सद्भाव और प्रेम का संदेश देता है। दीपावली की जगमगाती रौशनी हमारे जीवन से अंधकार को दूर कर ज्ञान, आनंद और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करे। इस पर्व पर हम पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और सामाजिक समरसता के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को निभाने का संकल्प ले। यह त्यौहार समस्त नागरिकों के लिए मंगलमय हो और उनका जीवन सुख-समृद्धि से भरपूर हो। श्री साहू ने कहा कि दीपावली से एक दिन पहले कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को छोटी दिवाली मनाई जाती है, इसे नरक चतुर्दशी या रूप चौदस के रूप में मनाया जाता हैं।मान्यता है कि इस दिन भगवान श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध किया था। रूप चौदस का पर्व सौंदर्य से जुड़ा है।साथ ही इस दिन नकारात्मक शक्तियों के प्रभाव को दूर करने के लिए माँ काली और यम की पूजा का विधान है। छोटी दिवाली पर आप सभी के जीवन से चिंता और दुःखों का नाश हो। आप सभी को सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य और संपन्नता प्राप्त हो।
There is no ads to display, Please add some
