राजिम(गंगा प्रकाश)। समीपवर्ती ग्राम दूतकैंयां(खपरी) में 22 जनवरी, दिन सोमवार को शीतला मंदिर प्रांगण में नवनिर्मित श्री राम मंदिर में भव्य श्री राम दरबार की प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा समारोह आयोजित किया,समस्त ग्राम वासियों के सहयोग से निर्मित श्री राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के पूर्व अन्नप्राशन कार्यक्रम किया गया,इसके पश्चात श्री राधा कृष्ण मंदिर से भव्य कलश यात्रा निकाली गई,जो कि गाँव के सभी देव स्थलों का भ्रमण करते हुए वापिस श्री राम मंदिर में समाप्त हुआ, इस अवसर पर गाजे बाजे के साथ लोगो ने नाचते कुदते हुये वापिस मंदिर पहुँचे फिर आचार्य जी के मंत्रोच्चारण के साथ श्री राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा किया,तत्पश्चात संगीतमय श्री राम कथा सतसंग का आयोजन हुआ,इस संदर्भ में जानकारी देते हुए आयोजन समिति के दुर्गेश साहू,शोभित राम साहू एवम जितेंद्र यादव ने बताया कि इस अवसर पर तुलसी के राम मानस परिवार राजिम जिला गरियाबंद,जय कारी पाट मानस परिवार सिवनी अभनपुर,और ममतामयी महिला मानस परिवार अरौद धमतरी के संतों द्वारा मानस के विविध प्रसंगों पर संगीतमय प्रस्तुति देकर मंत्र मुग्ध कर दिया,उसके पश्चात भव्य भंडारा का आयोजन ग्रामवासियों के द्वारा किया गया,इस अवसर पर भारत लाल साहू ने पूरे एक वर्ष तक मंदिर के पूजा पाठ मे होने वाले खर्च को वहन करने की घोषणा की,और गाँव के ही देवभोग निवासी अशोक कुमार साहू ने पाँच काठा के खेत को मंदिर के नाम करने की घोषणा किया| कार्यक्रम को सफल बनाने में गणेश्वर साहू, मदन साहू, बोधन साहू,आनंद राम साहू,शोभित साहू,मोहन ध्रुव,बिरझू ध्रुव,रामावतार यादव,गोपीचंद साहू,चंद्रशेखर साहू,पति राम साहू, अशोक कुमार साहू,लखन लाल साहू, उत्तम साहू,छग्गु यास अडिल,श्रवण कुमार साहू,भागवत साहू,तुका राम साहू सहित बिहान ग्रुप की सभी महिलाओं एवम समस्त ग्रामवासियों का विशेष योगदान रहा|
There is no ads to display, Please add some
