गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। फिंगेश्वर नगर पंचायत के आदिवासी वार्ड क्रं. 15 में नगर के सभी 9 मतदान केन्द्रों में सबसे ज्यादा 88.6 प्रतिशत मतदान हुआ जबकि इस वार्ड काफी शादियां थी। वार्ड क्रं. 15 मतदान केन्द्र क्रं. 73 के कांग्रेस प्रभारी ओमप्रकाश बंछोर सहित पूरी टीम को इस वार्ड में 26 अप्रैल को शादियों की जानकारी हुई तो उन्होंने योजना बनाकर स वार्ड के ज्यादा से ज्यादा मतदान कराने वाले शादी वाले परिवारों से संपर्क कर पहले मतदान फिर शादी के कार्यक्रम में जाने की तैयारी की। और न सिर्फ शादी वाले परिजनों से मतदान करवाया बल्कि इस मतदान केन्द्र में 88 प्रतिशत मतदान करवाने में सफलता मिली। गदहीडीह बूथ क्रं. 73 में 26 अप्रैल को शादी का सीजन होने के बाद भी लोकसभा चुनाव में अपने कीमती मतों की परवाह करते हुए दो सगे भाई मुरली साहू एवं चेतन साहू की बारात भिलाई आरंग तथा संजयनगर लालपुर जाने घर से रस्म रिवाज के साथ बिदाई हो चुकी थी। दोनों दुल्हों ने अपने मताधिकार का महत्व को ध्यान में रखते हुए रास्ते में मतदान केन्द्र 73 में पहुंचकर मतदान किया। उसके पश्चात् ही दोनों आगे प्रस्थान किए। इस बूथ में सबसे अधिक मतदान हुआ है। इस अवसर पर उक्त बूथ प्रभारी ओमप्रकाश बंछोर, फिंगेश्वर जोन प्रभारी जितेन्द्र ठाकुर, जोन अध्यक्ष डोंगर सिंह मरकाम, जोन संयोजक बिसौहा हरित, अतुल श्रीवास्तव, अर्जुन साहू, कृष्णा धु्रव, बिरजू धु्रव सहित वार्ड के महिला एवं पुरूष उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version