छुरा (गंगा प्रकाश)। देवगुरु कोचिंग परसदाखुर्द से कुल तीन छात्रों का एसएससी जीडी के अंतर्गत बीएसएफ तथा असम राइफल्स में चयन हुआ है।
संस्था प्रमुख विजय कुमार सिन्हा और सभी विद्यार्थियों द्वारा छात्रों को उनके गांव से सम्मान के साथ संस्था लाया गया इस दौरान ग्राम खुड़ियाडीह और जामली के ग्राम वासियों ने श्रीफल भेंट करते हुए गुलाल से स्वागत किया ।
ग्राम खुड़ियाडीह से पूरण नागेश तथा ग्राम जामली से चोमेश ध्रुव और ग्राम सेहरापानी से घनाराम का चयन हुआ है। संस्था प्रमुख विजय कुमार सिन्हा के द्वारा श्रीफल और मेडल प्रदान करते हुए छात्रों को सम्मानित किया गया। सभी छात्र व छात्राओं के द्वारा भी चयनित छात्रों को बधाई दी गई ।
There is no ads to display, Please add some
