राहुल गांधी राष्ट्र पुत्र देश की जनता की आवाज उठा रहे

रायपुर (गंगा प्रकाश) भाजपा सांसद सुनील सोनी के बयान पर पलटवार करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि देश की सेवा करने वाला हर व्यक्ति चाहे वह मजदूर हो या राजनेता या कर्मचारी, पत्रकार सभी राष्ट्रपुत्र है। भाजपा के नेता खुद को राष्ट्र से बड़ा समझते है इसीलिये राष्ट्रपुत्र का विरोध कर रहे है यही उनका फासीवादी चरित्र है। वरिष्ठ नेता सत्यनारायण शर्मा ने सही कहा है कि राहुल गांधी राष्ट्रपुत्र है।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी राष्ट्र पुत्र हैं मां भारती के पुत्र हैं देश की जनता की आवाज उठा रहे मोदी सरकार  के तानाशाह रवैया जनविरोधी नीतियों भ्रष्टाचार का दमदारी से विरोध कर रहे है। लेकिन सुनील सोनी बताये वो स्वयं को राष्ट्र पुत्र मानते हैं कि नहीं मानते? भाजपा नेता स्वयं को राष्ट्र का पुत्र क्यो नही मानते? भारत में रहने वाला हर व्यक्ति राष्ट्र पुत्र है। भाजपा ने राष्ट्र पुत्र का विरोध कर मां भारती के पुत्रों का अपमान किया है।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता  धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि सांसद सुनील सोनी मोदीभक्ति में इतना लीन हो गये है कि उन्हें राष्ट्र पुत्र जैसे शब्दों से चिढ़ होने लगी है। मोदी के नाम से सुनील सोनी अपनी आंखों में पट्टी बांधी ली है इसलिए गरीब जनता किसान मजदूरों की परेशानी उन्हें नहीं दिख रही है। देश मे मोदी सरकारी की मुनाफाखोरी के चलते आफत की तरह बढ़ती महंगाई, बढ़ती बेरोजगारी, गिरती अर्थव्यवस्था और अडानी की हेराफेरी नजर नही आ रही हैं।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा मोदी और अडानी के रिश्ते उजागर होने के बाद भाजपा की हालत खिसयानी बिल्ली खम्भा नोचे की तरह हो गई है। राहुल गांधी का विरोध करने के चक्कर मे देश की 140 करोड़ जनता यानी राष्ट्र पुत्रों का अपमान कर रही है। भाजपा सांसद सुनील सोनी को राष्ट्र पुत्रों के अपमान के लिए माफी मांगनी चाहिए और प्रदेश की जनता को बताये सुनील सोनी खुद को राष्ट्र पुत्र मानते है कि नही?


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version