गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)।भाजपा के घोषणा पत्र प्रसन्नता व्यक्त करते हुए भाजपा की महिला नेत्रियों संतोषी श्रीवास्तव, पद्मा यदु, भुनेश्वरी साहू, सीमा ठाकुर, शांति कोसरे, लक्ष्मी श्रीवास्तव आदि ने कहा है कि भाजपा ने लोकसभा क्षेत्र चुनाव के अपने जनघोषणा पत्र को मोदी की गारंटी 2024 नाम दिया है, क्योंकि मोदी की गारंटी की सभी वादे केन्द्र की सरकार ने पूरे किए है। आज देश ही नहीं छत्तीसगढ़ में भी विधानसभा चुनाव में भाजपा ने मोदी की गारंटी पर चुनाव लड़ी थी, जिस पर जनता ने विश्वास किया और कांग्रेस की कुशासन वाली भूपेश सरकार को सत्ता से उखाड़ फेका। इस बार भी लोकसभा चुनाव में प्रदेश की जनता केन्द्र की मोदी गारंटी पर विश्वास करते हुए यहां छत्तीसगढ़ में डबल इंजन वाली सरकार बनाकर विकसित भारत के संकल्प को पूरा करेगी। भाजपा नेत्रियों ने कहा कि चुनाव में मोदी की गारंटी की अधिकांश वादों को विष्णुदेव सरकार ने पूरा कर दिया है। भाजपा घोषणा पत्र के सभी वादों को पूरा करने का नाम ही मोदी की गारंटी है। सबका साथ-सबका विकास के मूल मंत्र के साथ केन्द्र की मोदी सरकार 10 साल तक एक नए भारत को गढ़ने का काम किया है।
There is no ads to display, Please add some
