रायपुर । बीएसयूपी कालोनी कचना में पूर्व विवाद को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों की शिकायत पर खम्हारडीह पुलिस ने काउंटर अपराध दर्ज किया है। मिली जानकारी के अनुसार पहले पक्ष से बीएसयूपी कचना निवासी प्रार्थी अरविंद दास 41 वर्ष ने थाना में शिकायत किया कि पूर्व विवाद को लेकर आरोपी गणेश यादव, सूरज गोश्वामी व अन्य ने प्रार्थी से गाली-गलौज कर मारपीट किया। वहीं दूसरे पक्ष से प्रार्थी सूरज गोश्वामी 23 वर्ष ने थाना में शिकायत किया कि आरोपी अरविंद दास अपने साला के साथ मिलकर पुराना पैसे के लेन-देन को लेकर प्रार्थी से गाली-गलौज कर मारपीट किया। दोनों पक्षों की शिकायत पर खम्हारडीह पुलिस ने काऊंटर अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।
There is no ads to display, Please add some
