फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। शासन द्वारा बच्चों के सर्वागिण विकास एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन विद्यालय स्तर पर किया जाता है। जिसके तहत खेल-खेल में शिक्षा, कबाड़ से जुगाड़, शिक्षण सामग्री निर्माण, नवाजतन, अंगना में शिक्षा आदि कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। इसी तारतम्य में गरियाबंद जिला के कलेक्टर आकाश छिकारा के पहल से “बोलेगा बचपन” कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। जिसके तहत शासकीय प्राथमिक शाला एवं पूर्व माध्यमिक शाला धमनी मे जन्माष्ठमी उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों में निहित प्रतिभा को उचित मंच प्रदान करने के उद्देश्य से राधा कृष्ण परिधान सुसज्जित प्रतियोगिता, रास नृत्य, दही हांडी लूट एवं मटका फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यालय के छात्र छात्राएँ राधा और कृष्ण की वेशभूषा में सजकर आये। जहां शिक्षको ने उसकी पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बच्चो के द्वारा आकर्षक रास नृत्य की प्रस्तुति दी गई तथा दही हांडी लुट किया गया। मटका फोड़ प्रतियोगिता में कक्षा सातवीं के छात्र करण कुमार विजेता रहे। इस अवसर पर शिक्षक महेन्द्र पंत ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान कृष्ण विश्व के सबसे बड़े गुरु और शिक्षक थे जिसने भगवत गीता का ज्ञान देकर समूचे मानव समाज को कर्तव्य परायण की शिक्षा दी है। उन्होंने कहा की कृष्ण का जीवन हम सबके लिये प्रेरणादायी है। सभी विजेता छात्रों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक महेन्द्र पंत ने किया। इस अवसर पर शाला के प्रधान पाठक गोप कुमार साहू, प्रीति नायक, संकुल समन्वयक सुखेन साहू, शिक्षक महेन्द्र पंत, उत्तम भारती, पदमनी साहू, अनिता राजपूत, योगेश साहू शाला प्रबंधन समिति के सदस्य, पालकगण तथा सभी छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
