गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। धान खरीदी केंद्रों में काम करने वाले संविदा कंप्यूटर ऑपरेटरों को पिछले 8 माह से वेतन नहीं मिला है। इधर 1 नवंबर से फिर धान खरीदी की तैयारी शुरू हो गई है। ऐसे में जिला संविदा कंप्यूटर ऑपरेटर संघ विरोध की तैयारी में हैं। गुरुवार को संघ की बैठक में ऑपरेटरों ने वेतन भुगतान नहीं होने से आर्थिक तंगी की बात बताई और साथ ही अपनी दो सूत्रीय माँग को लेकर अनिश्चितकाल हड़ताल पर जाने की बात कही वही अपर कलेक्टर अरविंद पांडेय को ज्ञापन सौपा, जिले में धान खरीदी समितियों के डाटा एंट्री ऑपरेटर आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं ऑपरेटरों के अनुसार उन्हें बीते 8 माह से वेतन नहीं मिला है पिछले वित्तीय वर्ष 2023-24 जिले में 90 ऑपरेटर धान उपार्जन केंद्र में संविदा नियुक्ति के साथ डाटा एंट्री के रूप में काम कर रहे है अभी एक नवंबर से फिर 2024-25 के लिए धान खरीदी शुरू होने जा रही है लेकिन पूर्व के भुगतान न होने से संचालित समितियों के ऑपरेटर काफी परेशान है फिंगेश्वर विकासखंड अंतर्गत काम करने वाले लगभग 22 कर्मचारियों को भी पिछले 8 महीने से वेतन नही मिला है। संघ के रूपेंद्र साहू ने बताया कि पिछले 8 माह से वेतन भुगतान नहीं होने कारण सही ढंग से कोई भी तीज त्योहार नहीं मना पाए है साथ ही बच्चो की स्कूल फीस से लेकर आमजीवन यापन करना भी बेहद मुश्किल हो रहा है वेतन भुगतान में हो रही देरी की वजह से दिक्कतों का सामना कर रहे है। ऑपरेटरों को समय पर बीते माह का वेतन नहीं मिला तो वे इस बार धान खरीदी का विरोध कर सकते हैं।
धान खरीदी केंद्रों में काम करने वाले संविदा ऑपरेटरों को नहीं मिला 8 माह से वेतन अपर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology



