अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 

जांजगीर चाम्पा (गंगा प्रकाश)। किसानो का धान बिक्री रकम की लाखों रुपये का धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को जांजगीर पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।

                              पुलिस मीडिया ग्रुप से इस संबंध में मिली विस्तृत जानकारी के अनुसार प्रार्थी संतोष कश्यप उम्र 38 वर्ष निवासी जर्वे च द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि आशीष अग्रवाल जो धान का खरीदी- बिक्री का कार्य करता था। पूर्व में 124 कट्टी धान प्रार्थी से ले गया था , जिसका पूर्ण भुगतान कर दिया था। इसी विश्वास में गत माह 11 सितम्बर को पांच सौ कट्टी धान आशीष कुमार अग्रवाल को प्रार्थी ने फिर बिक्री किया था , जिसका आरोपी द्वारा अपनी पत्नी की चेक बुक में फर्जी हस्ताक्षर कर प्रार्थी को 3,55,000 रुपये का चेक दिया था। आरोपी द्वारा कई अन्य किसानो का भी धान खरीदी कर सभी किसानों को चेक दिया था। किसानों का चेक क्लीयरेंस नही हुआ तो आरोपी आशीष कुमार अग्रवाल से सम्पर्क किये जाने पर गोल मोल जवाब देता रहा। गत दिवस 26 अक्टूबर को उक्त सभी किसान एकत्र होकर आशीष अग्रवाल के घर जा रहे थे तब सब्जी मण्डी नया बस स्टैंड के पास आरोपी द्वारा रकम वापस करने का अश्वासन देकर ईकरारनामा लिखवाने के लिये पुराना तहसील कार्यालय के पास गया तथा अपनी फर्जी ऋण पुस्तिका को प्रार्थी को देकर इकरारनामा टाईप कराते रहो कहकर अपनी मर्सीज कार को छोड़ कर भाग गया। आरोपी द्वारा सभी किसानों का धान बिक्री का रकम 70,32,914 रुपये की धोखाधड़ी किया तथा अन्य किसानो का भी धान खरीदी का चेक देकर रकम भुगतान नही किया है। रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध थाना जांजगीर में अपराध क्रमांक 818/2024 अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये विवेक शुक्ला (आईपीएस) पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा के निर्देशन में  प्रार्थी , गवाहन का कथन लिया जाकर दस्तावेज प्राप्त किया गया है , जो अरोपी आशीष कुमार अग्रवाल के विरुध्द अपराध धारा सदर का सबूत पाये जाने से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जांजगीर राजेन्द्र कुमार जायसवाल के कुशल मार्गदर्शन में आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा। जिसको हिरासत में लेकर घटना के संबध में पुछताछ कर मेमोरेण्डम कथन लिया गया जो प्रार्थी व अन्य किसानो का धान बिक्री रकम की धोखाधड़ी करना , फर्जी ऋण पुस्तिका तैयार करना तथा अपनी पत्नी के नाम से चेक में स्वयं फर्जी हस्ताक्षर कर किसानों को देना अपना जुर्म स्वीकार किये जाने से आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर आज न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी थाना प्रभारी जांजगीर , एएसआई रामप्रसाद बघेल एवं प्रधान आरक्षक राजकुमार चंद्रा , आरक्षक आशुतोष कर्ष का सराहनीय योगदान रहा।

गिरफ्तार आरोपी  – 

आशीष अग्रवाल पिता विष्णु अग्रवाल प्रसाद अग्रवाल उम्र 42 वर्ष निवासी मेन रोड जांजगीर हाल मु. गली न. 05 व्ही०आई०पी० सिटी जांजगीर थाना जांजगीर जिला जांजगीर चांपा (छत्तीसगढ़)

WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version