अजय चक्रधारी

सूरजपुर (गंगा प्रकाश)। थाना रामानुजनगर पुलिस ने गांव में खुलेआम धारदार हथियार लहराकर लोगो को धमकाने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही किया है। पुलिस महानिरीक्षक, सरगुजा रेंज राम गोपाल गर्ग (भा.पु.से.) व पुलिस अधीक्षक सूरजपुर रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) ने जिले के थाना-चौकी प्रभारियों को माहौल खराब करने वालों के विरूद्व सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए है। बीते रात्रि को थाना रामानुजनगर पुलिस को सूचना मिला कि ग्राम परशुरामपुर का अमरजीत सिंह हाथ में तब्बल लेकर मारने-पीटने की धमकी देकर तब्बल लहरा रहा है, घर में आग लगा देने की धमकी देकर लोगों को भयभीत कर रहा है। 

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह के मार्गदर्शन में थाना रामानुजनगर की पुलिस फौरन मौके पर पहुंची जहां अमरजीत सिंह पिता स्व. ननकू सिंह उम्र 37 वर्ष तब्बल लेकर लहराते हुए अपने भाई को मारने पीटने की धमकी देते हुए लोगों को भयभीत कर रहा था जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया और तब्बल जप्त कर धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार किया गया। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी रामानुजनगर विपिन लकड़ा, एएसआई बिसुनदेव पैंकरा, मनोज पोर्ते, प्रधान आरक्षक सुशील तिवारी, आरक्षक दीपक यादव सक्रिय रहे।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version