मैनपुर (गंगा प्रकाश)। मैनपुर नगर सहित आसपास के सभी ग्रामों में गणेश प्रतिमा का धूमधाम से विसर्जित किया गया।घर घर गांव गांव पंडालो मे श्री गणेश प्रतिमा का स्थापित किया गया था.
जहा श्रद्धांलुओ मे सुबहः से उत्साह देखा जा रहा था . नवयुवक मंडली सुबहः से ही तैयारी मे जुट गए थे । श्रद्धांलुओं ने प्रति दिन सुबहः शाम पूजा अर्चना कर अपनी मनोकामना मांगी। इसके साथ ही बच्चों मे काफ़ी उत्साह देखा गया।शुक्रवार को अनंत चतुर्दशी को अंचल भर मे भगवान गणेश प्रतिमा का विषर्जन किया गया। साथ ही गणेश चतुर्थी का यह पर्व समाप्त हो गया। अंचल के लोग सुबहः से ही ट्राली मे स्थापित किया और डी जे की धुन मे थिरकते हुए। नगर के मुख्य मार्ग से होते हुए स्थानीय तालाब मे विसर्जन के लिए ले गए.वही ग्रामीण जगह जगह रोककर भगवान गणेश की प्रतिमा की पूजा किया।वहीं लोगों में छोटे-छोटे बच्चे महिलाये नवयुवक गुलाल अबीर लगाकर डीजे की धुन मे थिरकते हुए आगे बढ़ते चले गए।गणपति की विषर्जन यात्रा मे गणपति जी के जयकारे गूंजने लगे गणपति बप्पा मोरिया अगले बरस तू जल्दी आ के नारे के साथ विषर्जन यात्रा आगे बढ़ते चली गई। साथ ही गणेश भगवान की जय जय कार करने लगे।साथ ही जगह जगह पंडालो मे खीर पूड़ी प्रसादी बांटा गया।
There is no ads to display, Please add some
