गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। ध्रुव गोड़ समाज के पदाधिकारी आज 10 जनवरी को थाना फिंगेश्वर पहुंचकर सेंदर ग्राम में दिवाली अवसर पर मारपीट की घटना में मृतक स्वास्थ्यकर्मी नेमसिंह धु्रव मामले में कार्यवाही न होने के विरोध में 11 जनवरी गुरूवार को फिंगेश्वर थाना का घेराव एवं चक्काजाम करने की घोषणा के परिपेक्ष में 9 जनवरी मंगलवार को अपराधी सीएमओ केशराम साहू एवं उसके 4 साथियों टेमनलाल साहू, नोशराम साहू, देवराज साहू एवं रोशन साहू को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद थाना घेराव एवं चक्काजाम के निर्णय को वापस लिए जाने की लिखित सूचना थाना में दी है। समाज के अध्यक्ष पन्नालाल ध्रुव ने अपराधी को पकड़ने के लिए पुलिस स्टॉफ के साथ इस मामले में फिंगेश्वर के मिडिया प्रतिनिधियों से लगातार समाचार प्रकाशन कर प्रशासन में दबाव बनाने तथा समाज का हौसला बनाए रखने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। अध्यक्ष पन्नालाल ध्रुव ने कहा कि इस मामले में कार्यवाही में बहुत ज्यादा समय लग रहा था और फिंगेश्वर-खरोरा दो थानों से संबंध होने के कारण कार्यवाही से विलंब के कारण समाज में काफी रोष था। हमारे अल्टीमेटम एवं मिडिया द्वारा मामले को काफी प्रमुखता से सार्वजनिक करने से अंतः पुलिस ने अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इससे मृतक के परिजन एवं हमारे ध्रुव आदिवासी भाईयों ने भी चैन की सांस ली है। इस अवसर समाज के संरक्षक पूरनसिंह ठाकुर, अध्यक्ष पन्नालाल ध्रुव, उपाध्यक्ष केदार ध्रुव, सचिव मलेशू राम धु्रव, कोषाध्यक्ष बाबूलाल ध्रुव, संगठन मंत्री गंगाराम नेताम, सहसचिव डोमार ध्रुव, सर्कल अध्यक्षगण आनंद ध्रुव, तीजराम धु्रव, भानुप्रताप ध्रुव, शिवराम धु्रव, कोमन सिंह ध्रुव, कृष्णकुमार ध्रुव, पुरानिक ध्रुव, मोहन सिंह ठाकुर, गोपाल ध्रुव, पुरानिक ध्रुव, ईतवारी, नारायण, समारू, जुम्मन, हिरऊराम, चिंताराम ध्रुव आदि ध्रुव समाज के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
ध्रुव समाज द्वारा सेंदर ग्राम में हुई ध्रुव युवक की हत्या के मामले में 5 आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ध्रुव समाज ने 11 जनवरी को पुलिस थाना फिंगेश्वर के घेराव एवं चक्काजाम का आंदोलन लिया वापस
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
