फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)। भाजपा द्वारा 3 अक्टूबर को बस्तर बंद को प्रधानमंत्री के इस दिन बस्तर दौरे को लेकर कांग्रेस को बदनाम अथवा प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में जनता को रोकने का रोना रो रही है। जबकि बस्तर बंद का आयोजन केन्द्र सरकार द्वारा नगरनार इस्पात संयंत्र को बेचने के विरोध में उनका ध्यानाकर्षण करने किया जा रहा है। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भावसिंग साहू ने केन्द्र सरकार पर आरोप लगाया कि मोदी सरकार अपने मित्रों को फायदा पहुंचाने के लिए नगरनार स्टील प्लांट बेच रही है। इसके विरोध में 3 अक्टूबर को बस्तर बंद रहेगा। यहां की जमीन छत्तीसगढ़ के किसानों की जमीन है। यहां के आदिवासी किसानों ने इसी शर्त पर अपनी जमीन दी थी कि इस प्लांट का संचालन एनएमडीसी करें। श्री साहू ने कहा कि यहां के किसानों के मुआवजा के लिए कांग्रेस लगातार लड़ाई लड़ते रही है। पार्टी ने पत्र लिखा था कि इनको पुनर्वास किया जाए, नौकरी दिया जाए। जब कांग्रेस सरकार में नहीं थी तो अशासकीय प्रस्ताव और जब सरकार में सरकारी प्रस्ताव लाए है। श्री साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री सबसे पहले आश्वत करें कि नगरनार स्टील प्लांट निजी हाथों में नहीं बिकेगा। भारत सरकार यहां के लोगों को नौकरी दे। भावसिंग साहू ने कहा कि हमारी कांग्रेस की राज्य सरकार इस नगरनार स्टील प्लांट को संचालित करने में सक्षमह है लेकिन केन्द्र सरकार ने इस प्लांट को निजी हाथों को सौंपने के लिए ऐसा टेंडर बनाया है कि इसमें राज्य सरकार भाग नहीं ले सकती है। इन्ही सब कारणों के कारण कांग्रेस प्रधानमंत्री के दौरे के दिन आज 3 अक्टूबर को बस्तर बंद किए जाने का आव्हान किया है।
नगरनार इस्पात संयंत्र बेचने के विरोध में आज बस्तर बंद – भावसिंग साहू
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology




