अब 1 अक्टूबर 2024 अर्हता तिथि के आधार पर तैयार होगी निर्वाचक नामावली

13 से 20 नवंबर तक प्राप्त की जाएगी दावा आपत्तियां

11 दिसम्बर 2024 को होगा निर्वाचन नामावली का अंतिम प्रकाशन

गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा पूर्व में जारी नगरीय निकाय  निर्वाचन नामावली पुनरीक्षण कार्यक्रम की तिथि में संशोधन किया गया है। अब निर्वाचक नामावली 1 अक्टूबर 2024 अर्हता तिथि के आधार पर तैयार की जाएगी। द्वितीय चरण अंतर्गत 13 नवंबर से दावा आपत्तियां ली जाएगी। दावा आपत्तियां प्राप्त करने की अंतिम तिथि 20 नवंबर 2024 निर्धारित की गई है। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन अब 11 दिसंबर 2024 को किया जाएगा। 

       तय संशोधित कार्यक्रम अनुसार

प्रारूप क, ख, ग मे दावा आपत्ति प्राधिकृत अधिकारी को पेश करने की अंतिम तिथि 20 नवम्बर है जबकि प्ररूप क-1 में रजिस्ट्रीकरण अधिकारी  सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को दावा प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि  27 नवम्बर 2024 तक तथा प्रारूप क-1 में प्राप्त दावा का निराक़रण करने की अंतिम तिथि 30 नवम्बर 2024 तक निर्धारित की गई है। इसी तरह दावे आपत्तियों के निराकरण आदेश के विरूद्ध अपील करने की अंतिम तारीख निराकरण आदेश पारित होने के 05 दिवस के भीतर अपर कलेक्टर को कर सकते हैं। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक अग्रवाल ने भारत निर्वाचन आयोग की मतदाता सूची में दर्ज उन मतदाताओ से जिनकी आयु 1 अक्टूबर 2024 की स्थिति में 18 वर्ष पूर्ण हो चुकी हो उनसे नगरीय निकाय की मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाने की अपील की है।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version