गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। नगर पंचायत अन्तर्गत 9 मतदान केन्द्रों में औसत मतदान संतोषजनक रहा। आदिवासी बाहूल्य वार्ड क्रं. 15 गदहीडीह में सबसे अधिक उत्साहजनक 88.6 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। अंतिम जानकारी मिलने तक नगर के मतदान केन्द्र क्रं. 63 में 66.6 प्रतिशत, मतदान केन्द्र क्रं. 64 में 74.6 प्रतिशत, मतदान केन्द्र क्रं. 65 में 73.2 प्रतिशत, मतदान केन्द्र क्रं. 66 में 71.35 प्रतिशत, मतदान केन्द्र क्रं. 67 में 74.4 प्रतिशत, मतदान केन्द्र क्रं. 68 में 71.98 प्रतिशत, मतदान केन्द्र क्रं. 69 में 73.15 प्रतिशत, मतदान केन्द्र क्रं. 70 में 64.35 प्रतिशत एवं सबसे ज्यादा मतदान केन्द्र 73 गदहीडीह में 88.6 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने लोकतांत्रिक अधिकार के चलते मतदान किया। नगर में सबसे कम 64.35 प्रतिशत मतदान बूथ क्रं. 70 में हुआ। नगर में कुल मतदान की दृष्टि से विधानसभा से लगभग 5 प्रतिशत मतदान कम हुआ। इसका कारण शादी एवं भीषम गर्मी के कारण बुजुर्ग मतदाता मतदान करने बाहर नहीं निकले। भाजपा एवं कांग्रेस के कार्यकर्ता वोटर निकालने में कम दिलचस्पी लेते दिखे। परंतु मतदान केन्द्र के आसपास भाजपा कांग्रेस कार्यकर्ता जरूर मतदान देने पहूंचे मतदाता से अपने अपने पक्ष में वोट देने आग्रह एवं मशक्कत करते देखे गए। सुबह 7 बजे से मतदान केन्द्रों में भीड़ रही जो 9-10 बजे तक रही। फिर 11 बजे से शाम 4 बजे तक इक्का-दुक्का लोग मतदान केन्द्रों में पहुंच रहे थे। शाम 4ः30 बजे से सभी मतदान केन्द्रों में भीड़ बढ़ी जो अंतिम समय 6 बजे तक बनी रही। किसी किसी मतदान केन्द्र में परिचय पत्र के नाम पर मतदाता काफी परेशान रहे। मतदान चीट लेकर आए मतदाताओं को एजेन्टों के कहने पर भी चीट के द्वारा मतदान न करने और अन्य पहचान पत्र लाने मजबूर किया गया। इससे कुछ मतदान केन्द्रों से मतदाता वापस जाते देखे गए। दिव्यांग एवं 80 वर्ष से ऊपर के मतदाताओं को जिला प्रशासन द्वारा उपलब्ध मतदान रथ वाहन से मतदान करने लाते ले जाते भी देखा गया। इस बार मतदाताओं को लाने ले जाने राजनैतिक दल के वाहन नदारद रहें। मतदाता स्वयं के साधनों से मतदान केन्द्र पहुंचे। कुल मिलाकर नगर के सभी 9 मतदान केन्द्रों में उत्साह उमंग के साथ शांतिपूर्वक मतदान संपन्न हुई।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version