कलेक्टर दीपक अग्रवाल समेत स्थानीय जनप्रतिनिधि व आम नागरिक हुए शामिल

गरियाबंद(गंगा प्रकाश)। श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आव्हान पर देशभर में 14 से 21 जनवरी तक मनाए जा रहे स्वच्छ तीर्थ स्वच्छ भारत अभियान के तहत रविवार को नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन के नेतृत्व में पालिका प्रशासन द्वारा शीतला मंदिर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसमें प्रमुख रूप से कलेक्टर दीपक अग्रवाल भी शामिल हुए।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार और कलेक्टर दीपक अग्रवाल के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधियों तथा प्रशानिक अमले ने मंदिर परिसर में झाड़ू लगाई और कूड़ा कड़कट एकत्रित कर डिस्पोज किया। लोगों से स्वच्छता बनाए रखने की अपील भी की। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश साहू, नगर पालिका उपाध्यक्ष सुरेंद्र सोनटेके, सभापति आसिफ मेमन, वंश गोपाल सिन्हा, पार्षद ऋतिक सिन्हा, प्रतिभा पटेल, ज्योति सहनी, चेंबर ऑफ कामर्स के अध्यक्ष प्रकाश चंद रोहरा, विनय दासवानी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने स्वच्छता अभियान अपनी सहभागिता निभाई।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन ने कहा कि 22 जनवरी को भगवान श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा शुभ अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 14 से 21 जनवरी तक स्वच्छता सप्ताह मनाया जा रहा है। यह एक सराहनीय अभियान है। देश के हर नागरिक स्वफूर्त ही इसमें जुड़ रहा है। धार्मिक स्थलों और मंदिरों के सफाई और साज सज्जा होने के साथ ही 22 जनवरी के ऐतिहासिक दिन सभी मंदिर जगमग होंगे। उन्होंने नगर के लोगो से भी अपील करते कहा कि नगर के धार्मिक स्थलों के आसपास सफाई रखे, गंदगी न फैलने दे।

मौके पर कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने कहा कि देशभर में आज स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। यह अच्छी पहल है। जब हम सब और समाज का हर वर्ग जागरूक होगा, इसके महत्व को समझेगा तब देश स्वच्छता और स्वच्छ भारत के लक्ष्य को प्राप्त करेगा। उन्होंने सभी जिलेवासियों से अपनी घर और आसपास स्वच्छता बनाए रखने की अपील भी की।

इस अवसर पर कार्यक्रम में पूर्व नपा अध्यक्ष मिलेश्वरी साहू, अजय रोहरा, दीनू सिन्हा, ताकेश्वरी साहू, सरिता साहू, इम्मू मेमन, छगन यादव, नरेंद्र सिन्हा, अपर कलेक्टर अविनाश भोई, एसडीएम भूपेंद्र साहू, तहसीलदार प्रवीण पोर्ते, सिटी कोतवाली थाना प्रभारी कृष्णा जांगड़े, इंजी अश्वनी वर्मा, केशनाथ साहू, लेखापाल साहू सहित पूरा नगर पालिका का अमला मौजूद रहा।

WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version