फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)।भगवान श्री रामचंद्र जी, श्री दक्षिणा काली जी, मॉ मौली माता, भगवान फणिकेश्वर नाथ के मंगल सानिध्य एवं आशीर्वाद से नगर के प्रतिष्ठित रेखराम साहू परिवार द्वारा शुक्रवार 8 सिंतबर से श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। आयोजक परिजनों श्रीमती कमला देवी, श्रीमती धनमत बाई एवं भीखम-श्रीमती सरोज साहू ने बताया कि पावन कथा प्रतिदिन दोपहर 02 बजे से शाम 6 बजे तक कथावाचक आचार्य पं. श्री रामानुज युवराज पाण्डेय , श्री जगन्नाथ मंदिर अमलीपदर के मुखारवृन्द से नगर के शासकीय ठाकुर दलगंजन सिंह उच्चतर माध्यमिक शाला प्रांगण में रखी गई है। कार्यक्रम के बारे में ताराचंद साहू, संतोष-श्रीमती श्यामा एवं युवराज-श्रीमती रामेश्वरी ने बताया कि शुक्रवार 8 सितंबर को कलश यात्रा, वेदी पूजा, धुंधकारी, गोकर्ण कथा से भागवत का शुभारंभ होगा। 9 सितंबर शनिवार को परिक्षित जन्म, कलयुग आगमन 10 सितंबर को कपिल कथा, धु्रव चरित्र 11 सितंबर सोमवार को भक्त प्रहलाद कथा, दक्ष प्रजापति, यज्ञ दर्शन 12 सितंबर को श्रीराम जन्मकथा, श्री कृष्ण जन्म, दही लूट 13 सितंबर बुधवार को नामकरण, पूतना वध, कंस वध, रासलीला 14 सितंबर को रूक्मिणी विवाह, सुदामा चरित्र एवं 15 सितंबर को भागवत दर्शन, परीक्षित मोक्ष पर कथा प्रसंग सुनाया जावेगा। आयोजक परिवार वरिष्ठ परिजन रेखराम साहू के अनुसार 16 सितंबर शनिवार को गीतापाठ, तुलसी वर्षा, पूर्णाहूति, कपिल तर्पण के साथ स्व. श्रीमती कुंती देवी, स्व. श्रीमती राजेश्वरी देवी एवं स्व. श्रीमती नंदनी देवी के वार्षिक श्राद्ध के साथ भागवत महापुराण का कार्यक्रम संपन्न होगा। आयोजक साहू परिवार ने भागवत प्रेमी महानुभावों से सकुटुम्ब सपरिवार इस पावन महोत्सव में सम्मिलित होकर श्रीमद् भागवत कथामृत का रसास्वादन कर अपने जीवन को धर्ममय, मंगलमय बनाने की अपील की है।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version