गरियाबंद/फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)। जनपद पंचायत परिसर में जनपद पंचायत फिंगेश्वर की अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा जगन्नाथ साहू ने गणतंत्र दिवस की 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर जनपद पंचायत प्रांगण में पूरे उत्साह-उमंग के साथ तिरंगा लहराया। इस अवसर पर जनपद सदस्यों के साथ मुख्य कार्यपालन अधिकारी अजय पटेल सहित कर्मचारी अधिकारी उपस्थित थे। इस अवसर पर जनपद पंचायत फिंगेश्वर की अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा साहू ने 75वे गणतंत्र दिवस की शुभकामनायें दी। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस हमारे संविधान का प्रतीक है जो हमे सद्भाव, भाइचारे और समानता के साथ रहने की सीख और अधिकार प्रदान करता हैं। हम सभी को आपसी भेदभाव और मतभेद भुलाकर एक एकजुट होकर रहना चाहिएद्यराष्ट्रीय पर्व का यह दिन हमे गर्व कराता है कि हमारे देश की महान विभूतियों ने देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सबकुछ न्यौछावर कर सर्वोच्च बलिदान से भी पीछे नहीं रहे। ऐसे महान विभूतियों को मैं नमन करती हूं। नगर में गणतंत्र दिवस भारी धूमधाम के साथ उत्साह पूर्वक मनाया गया। नगर के हृदय स्थल गांधी चौक में राजा निलेन्द्र बहादुर सिंह, तहसील कार्यालय में तहसीलदार खोमन धु्रव, थाना परिसर में थाना प्रभारी जितेन्द्र विजयवार, जल संसाधन कार्यालय में एसडीओ कुलेश्वर जोशी, वन विभाग के परिक्षेत्राधिकारी तरूण तिवारी, नगर पंचायत परिसर में नगर पंचायत अध्यक्ष जगदीश यदु, सरस्वती शिशु मंदिर में बालाजी शिक्षण समिति के व्यवस्थापक पूनम यदु सहित पशु औषधालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, कृषि महाविद्यालय, फणिकेश्वर नाथ महाविद्यालय, कृषि कार्यालय, विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय, महिला बाल विकास कार्यालय, बी.आर.सी.सी. परिसर, नगर की सभी शालाओं, बैंक परिसरों आदि में संस्था प्रमुखों ने पूरी आन-बान-शान से गणतंत्र दिवस पर तिरंगा लहराया। शालाओं में प्रभातफेरी उपरांत बच्चों की मध्य भाषण, कविता का प्रोग्राम रखा गया और छात्र-छात्राओं के मध्य मिष्ठान का वितरण किया गया।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version