छुरा(गंगा प्रकाश)– स्वच्छता पखवाड़ा के कार्यक्रम राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई शासकीय कचना धुरुवा महाविद्यालय एवं निजी कचना धुरूवा महाविद्यालय के रासेयो के स्वयं सेवकों द्वारा नगर पंचायत छुरा के तत्वाधान में नगर में स्वच्छता रैली एवम स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे शासकीय कचना धुरुवा महाविद्यालय द्वारा शीतल मंदिर प्रांगण से घास की छिलाई, कचरो की सफाई करते हुए गरियाबंद रोड होते हुए बस स्टैंड होते हुए जय स्तंभ चौक तक एवं निजी कचना धुरूवा महाविद्यालय के रासेयो के स्वयं सेवकों द्वारा सफाई करते हुए डाक घर के सामने से बाजार चौक, सदर होते
स्वर्ण जयंती चौक तक रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्वच्छता ब्रांड एंबेसेडर मिथलेश कुमार सिन्हा ने कहा कि हमे स्वच्छता को अपने जीवन का अंग बनाना है एवम अपने गांव,नगर,प्रदेश को स्वच्छ बनाते हुए स्वच्छ भारत का निर्माण करना है। इसी कड़ी में वरिष्ठ समाज सेवी शीतल ध्रुव ने सबको संबोधित करते हुए कहा कि स्वच्छता ही सेवा है , स्वच्छता का व्रत लेकर हमे स्वच्छ राष्ट्र , स्वस्थ समाज का निर्माण करना है और देश को स्वच्छता में सबसे अग्रणी बनाना है। मुख्य नगर पंचायत छुरा के मुख्य नगर पालिका अधिकारी के निर्देशन में विरेंद्र सिंह ठाकुर नगर पंचायत नोडल अधिकारी, शासकीय कचना धुरुवा महाविद्यालय रासेयो कार्यक्रम अधिकारी डाक्टर विनीत साहू ,निजी कचना धुरूवा महाविद्यालय कार्यक्रम अधिकारीआर आर कुर्रे ,तरुण निर्मलकर, निर्मला यादव, पवन कुमार यादव, विनोद यादव, आरती साहू, रेशमा साहू ,जागृति सोरी, लेकेश्वरी साहू, योमेंद्र कुंजाम, दिनेश कुंजाम,जागृत , तारकेश कार्तिक, के साथ राष्ट्रीय सेवा दल के स्वयं सेवक सैकड़ों की संख्या में स्वच्छता अभियान का कार्य किया।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version