गरियाबंद/राजिम/फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के 9 साल पूर्ण होने पर भाजपा द्वारा चलाए जा रहे विशेष जनसंपर्क अभियान के तहत घर-घर संपर्क की शुरुआत फिंगेश्वर मंडल में मामूली का दर्शन कर वार्ड नंबर 3 एवं 4 में घर-घर संपर्क की शुरुआत किया गया। विशेष जनसंपर्क अभियान कार्यक्रम के जिला संयोजक अशोक सिंह राजपूत मंडल संयोजक रामू राम साहू वरिष्ठ भाजपा नेता भागवत हरित मंडल अध्यक्ष प्यारेलाल सोनकर पूर्व मंडल मंत्री किरणेश सोनी महामंत्री पूरन साहू अशोक साहू सहदेव सोनी एवं वार्ड के संतोष ध्रुव डोमन ध्रुव अरुण साहू अश्वनी विश्वकर्मा गंगाबाई निषाद विशाखा बाई पार्षद श्रीमती मंजू हरीत अरुण ध्रुव संयुक्त टोली बनाकर मोदी सरकार की उपलब्धियां गरीब कल्याण की योजनाएं एवं प्रत्येक वर्ग को उनकी आवश्यकता अनुसार क्षेत्र में प्रगति के अवसर उपलब्ध कराना जैसे मुद्दों को लेकर विस्तार से समझाया जा रहा है। प्रमुख रूप से प्रत्येक घर को छत हासिल हो इसके लिए प्रधानमंत्री आवास, मां बेटी को सम्मान हेतु घर-घर शौचालय, नल जल योजना, अटल ज्योति योजना, गंभीर बीमारी के इलाज हेतु आयुष्मान भारत योजना, प्रतिवर्ष किसानों को धान का समर्थन मूल्य बढ़ाना, किसान सम्मान निधि प्रदान करना, गांव गांव और शहर को जोड़ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, 80 करोड़ से ऊपर गरीब परिवार को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना में मुफ्त अनाज व एक राष्ट्र एक राशन कार्ड बना कर देश के किसी भी कोने से एक ही राशन कार्ड से राशन प्राप्ति की सुविधा, प्रधानमंत्री जन धन योजना में बैंकों में बगैर राशि के खाता खोलना इसी तरह गरीब कल्याण मजदूर व्यवसाई न लघु उद्योग ग्रामीण शहरी युवा के लिए कौशल विकास का प्रशिक्षण एवं रोजगार के अवसर देना,बेटियों के लिए सुकन्या योजना, महिलाओं को उज्जवला योजना के तहत गैस सिलेंडर एवं चूल्हा का लाभ दिया जा रहा है। साथ ही केंद्र की योजनाओं को जनता तक ना पहुंचे इसका कुचक्र चलाकर राज्य की कांग्रेस सरकार को घेरते हुए आरोप लगा रहे हैं कि प्रधानमंत्री आवास को रोकना घर घर जन पहुंचाने नल जल योजना पर उदासीन बनकर विलंब करना आदि मुद्दों के साथ कांग्रेस के घोषणा पत्र में शराबबंदी को लेकर गंगाजल का कसम खाए थे। उसे नहीं निभा कर उल्टे घर-घर नकली शराब पहुंचाया जा रहा है। श्री राजपूत ने कहा कि जनता इन बातों को भले ही ध्यान से सुन रही है और इसका जवाब विधानसभा में कांग्रेस को हराकर आने वाले समय में जनता देगी।
नरेंद्र मोदी सरकार 9 साल पूर्ण होने पर भाजपा द्वारा चलाए जा रहे विशेष जनसंपर्क अभियान के तहत घर-घर संपर्क की शुरुआत
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
