गरियाबंद/फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ में चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा शासकीय और निजी कॉलेजों में वर्ष 2023 शैक्षणिक सत्र में विभिन्न नर्सिग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि को 27 अगस्त तक बढ़ा दिया गया है। अब इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थी अपने आवेदन ऑनलाईन 27 अगस्त शाम 5 बजे तक भर सकते है। पहले यह तिथि 24 अगस्त निर्धारित थी। चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा इन ऑनलाईन प्राप्त आवेदनों के माध्यम से बीएससी नर्सिग, एमएससी नर्सिग, पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिग और पोस्ट बेसिक डिप्लोमा इन साइकियाट्रिक नर्सिग पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिया जाएगा। अभ्यर्थी चिकित्सा शिक्षा विभाग की वेबसाइट पर लॉग इन कर आवेदन भर सकते है। चिकित्सा शिक्षा विभाग नर्सि पाठ्यक्रम काउसलिंग समिति से प्राप्त जानकारी के अनुसार नर्सिग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाईन आवेदन शुल्क भी निर्धारित किया गया है।
There is no ads to display, Please add some


