छुरा (गंगा प्रकाश)। नवतपा बीतने के पांच दिन बाद भी सूरज की धूप के तेवर कम नहीं हुए हैं। गुरूवार को दोपहर का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस पर रहा। सुबह से चढ़ती धूप से हलकान लोग अब बेसब्री से मानसून का इंतजार करने लगे है।आषाढ़ माह की शुरूआत हो चुकी हैं। इसके बाद भी ग्रीष्म का असर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। गर्मी से राहत पाने के लिए लोग अब भी तरह.तरह की जतन कर रहे हैं। दोपहर के समय सड़कों में आना जाना थम जाता है। लोग चेहरे पर स्क्वार्फ बांध कर सफर करने को मजबूर हैं। दोपहर के समय तापमान शीर्ष पर होने से लू लगने का भय बना हुआ है। ग्रीष्म के असर से शीतल पेय सामाग्रियों की मांग अब भी बनी हुई है। जिला चिकित्सा विभाग की ओर से बदलते मौसम के साथ होने वाली बीमारियों से बचाव के लिए एलर्ट किया गया। तपती धूप की वजह भूमिगत जल स्त्रोत 15 से 20 मीटर नीचे चला गया है। छुरा क्षेत्र में लोग पेयजल की समस्या से जूझ रहे हैं। आम तौर मानसून आगमन का संकेत 15 जून के बाद शुरू होती है। माना जा रहा है कि माह के दूसरे पखवाड़े के अंत तक वर्षा दस्तक दे देगी।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version