उत्तर बस्तर कांकेर (गंगा प्रकाश)। जिले के नवपदस्थ कलेक्टर अभिजीत सिंह ने गुरुवार को कार्यभार ग्रहण के उपरांत जिला कार्यालय में स्थित विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कलेक्टर कोर्ट, अपर कलेक्टर कक्ष एवं कलेक्टोरेट स्टाफ कक्ष, नजूल शाखा, स्थानीय निर्वाचन एवं सामान्य निर्वाचन, भू-अभिलेख शाखा, अभिलेखागार, डायवर्सन शाखा, एसडीएम कार्यालय, जिला आबकारी अधिकारी कार्यालय, खनिज विभाग, आदिवासी विकास विभाग, जिला विपणन अधिकारी, खाद्य अधिकारी, जनसम्पर्क कार्यालय, सभाकक्ष सहित विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर एस. अहिरवार, बी.एस. उइके, जिला पंचायत के सी.ई.ओ. सुमित अग्रवाल सहित अधिकारीगण मौजूद रहे।
There is no ads to display, Please add some
